Crime News: पुल्लारेड्डी स्वीट्स के प्रमुख जी पुल्लारेड्डी के पोते एकनाथ रेड्डी के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज

हैदराबाद: प्रसिद्ध पुल्लारेड्डी स्वीट्स के प्रमुख जी पुल्लारेड्डी के पोते एकनाथ रेड्डी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पंजागुट्टा थाने में दहेज उत्पीड़न अधिनियम और घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, एकनाथ रेड्डी और उनकी पत्नी प्रज्ञा रेड्डी के बीच पिछले कुछ समय से पारिवारिक कलह जारी है। इसी क्रम में पीड़िता (एकनाथ रेड्डी की पत्नी) ने दर्ज शिकायत में कहा कि उसके पति ने उसे घर के बाहर जाने नहीं दे रहे हैं।

इतना ही नहीं, पीड़िता को घर से बाहर जाने से रोकने के लिए कथित तौर पर रातोंरात मकान में उसके कमरे के बीच एक दीवार बना दिया और चला गया। ऐसा वैसा करके पीड़िता कमरे से भाग आई और थाने में शिकायत दर्ज की है।

इसके चलते पंजागुट्टा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न अधिनियम के साथ घरेलू हिंसा का भी मामला दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि पुल्लारेड्डी स्वीट्स काफी प्रसिद्ध है। हर दिन लाखों का कारोबार होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X