हैदराबाद: तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष बंडी संजय ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री केसीआर भाजपा के संघर्ष से जनता का ध्यान हटाने के लिए नाटक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम केसीआर द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को लिखा गया पत्र झूठ का पुलिंदा है। इस पत्र का मतलब लोगों को गुमराह करना है। किसानों से किए गए वादों को पूरा करने के बजाय केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए केसीआर राजनीति कर रहे है।
इस संबंध में बंडी संजय ने मुख्यमंत्री को खुला पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सीएम केसीआर के घोटाले का पर्दाफाश करने की तैयारी कर रहा है। यह जानकर केसीआर नौटंकी कर रहे हैं। केसीआर चाहे कितना भी ड्रामा करे, बीजेपी उनके झांसे में नहीं आएगी। स्पष्ट किया कि बीजेपी की लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक 317 जीओ संशोधन नहीं किया जाता।
अध्यक्ष संजय ने कहा कि किसान और कर्मचारियों को खुशी से संक्रांति मनाने के इस घड़ी में सरकार के रवैये के कारण उन्हें आंसू बहाना पड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के कारण उर्वरक और कीटनाशक दवाओं की कीमतें बढ़ी हैं।
