धरती का भगवान सोनू सूद, इस दिवंगत टॉलीवुड अभिनेता के परिवार को की आर्थिक मदद

हैदराबाद : बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने दिवंगत टॉलीवुड अभिनेता फिश वेंकट के निधन के बाद उनके परिवार की आर्थिक रूप से मदद की है। हाल ही में किडनी फेल होने के बाद फिश वेंकट का निधन हो गया था। उनकी मौत से पहले परिवार ने साउथ सेलेब्स से आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी, लेकिन कोई आगे नहीं आया। इसी बीच प्रभास की टीम से कहा गया था कि 50 लाख रुपये की मदद की जाएगी, लेकिन बाद में पता चला कि यह एक फर्जी फोन कॉल थी।

जैसे ही सोनू सूद की टीम से ये जानकारी दी गई है कि फिश वेंकट के परिवार को इस उम्मीद से मदद की गई कि वो अभी भी हॉस्पिटल में हैं और ठीक हो जाएंगे। सोनू की तरफ से उन्हें 1.50 लाख रुपये की मदद की गई। लेकिन जब उन्हें पता चला कि वेंकट का निधन हो गया है तो वे आहत हो गए। इसी बीच सोनू ने फिश वेंकट की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों से भी फोन पर बात की। उन्हें आश्वासन दिया कि जब भी जरूरत होगी, वह उन्हें मदद करेंगे।

Also Read-

आपको बता दें कि प्रभास ने फिश वेंकट के किडनी ट्रांस्प्लांट के लिए उनके परिवार को 50 लाख रुपये की मदद देने का आश्वासन दिया था। पर कई दिनों बाद भी कोई रुपये नहीं मिले। बाद में पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें प्रभास का असिस्टेंट बनकर उनसे फोन पर बात की थी। वह एक फर्जी कॉल थी।

गौरतलब है कि कोरोना काल में सोनू सूद ने जिस तरह से आम नागरिकों की मदद की उसे आज भी लोग याद करते हैं। केवल याद ही नहीं करते हैं बल्कि उन्हें पूजते भी है। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X