BJP कार्यकर्ताओं ने MLA राजा सिंह के समर्थन में खैरताबाद गणेश के पास किया प्रदर्शन, राज्यपाल की पहली पूजा

हैदराबाद : गणेश उत्सव के पहले दिन हैदराबाद शहर में तनावपूर्ण माहौल रहा। खैरताबाद बड़ा गणेश के पास तनावपूर्ण माहौल रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक राजा सिंह के समर्थन में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। इससे वहां तनाव पैदा हो गया। पुलिस और राजा सिंह के समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई। इसके प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर रामगोपालपेट थाना ले गई।

राज्यपाल तमिलिसाई सौंदराजन ने खैरताबाद के गणेश की पहली पूजा की

इससे पहले खैरताबाद में बड़े गणेश को स्थापित किया गया। राज्यपाल तमिलिसाई सौंदराजन ने खैरताबाद के गणेश की पहली पूजा की। राज्यपाल के साथ मंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव, विधायक दानम नागेंदर और महापौर गद्वाल विजयलक्ष्मी ने भगवान को महारथी दी।

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भी बड़े गणेश के दर्शन किए और उनकी पूजा की। श्रद्धालु भी भारी संख्या में खैरताबाद गणेश के दर्शन करने के लिए उमड़ रहे हैं। इस पृष्ठभूमि में तनावपूर्ण माहौल होना चर्चा का विषय बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X