हैदराबाद: आर्य कन्या विद्यालय हाई स्कूल, देवीदीन बाग, हनुमान टेकडी, सुल्तान बाजार में बतकुम्मा पर्व बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस तेलंगाना पर्व पर स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया और रंगारंग वेशभूषा में सज धज कर आए और स्टाफ ने भी देशी वेशभूषा में कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

सभी ने मिलकर बतकुम्मा को बनाया/सजाया और फिर पूजा करके, रीति रिवाज से परंपरागत नृत्य किया और संगीत में मग्न होकर त्यौहार को नया रूप दिया। सभी अध्यापिकाओं और छात्राओं ने इस परंपरागत पर्व पर उत्साह से नृत्य किया।

स्कूलों को विजयदशमी की छुट्टियां होने से बतुकम्मा पर्व को पहले ही मना लिया। इस उत्सव में श्रीमती उमा तिवारी, श्रीमती धनलक्ष्मी, श्रीमती सुधारानी, श्रीमती अनीता रेड्डी, श्रीमती पदमा, श्रीमती चित्रा, श्रीमती मालिनी, श्रीमती अरुणा, श्रीमती मालिनी मोदीया, सोमनाथ, मंत्री, संचालन समिति, प्रदीप जाजू कोषाध्यक्ष, रामचन्द्र राजू, श्रीमती सरिता, भक्त राम और अन्य ने भी भाग लिया।

