Wiz Spell Bee राष्ट्रीय मेगा फाइनल में प्रतिभा बिखेरने वाले ब्रह्म प्रकाश DAV स्कूल के छात्रों को पुरस्कार प्रदान, प्रधानाचार्य ने दी बधाई

हैदराबाद: ब्रह्म प्रकाश डी ए वी स्कूल के छात्रों ने विज स्पेल बी (Wiz Spell Bee) के राष्ट्रीय मेगा फाइनल  (2023-24) में अद्भुत प्रदर्शन करते हुए शानदार स्थान प्राप्त किए। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश भर के सर्वश्रेष्ठ छात्रों ने भाग लिया था।

ब्रह्म प्रकाश डी ए वी स्कूल के 16 छात्रों ने विज स्पेल बी के राष्ट्रीय मेगा फाइनल में अद्भुत प्रदर्शन करते हुए 6वें से 74वें स्थान तक प्राप्त किए। छात्रों ने अपनी असाधारण प्रतिभा और शब्दों के ज्ञान का प्रदर्शन किया, जिससे उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई हैं।

बी. श्री सहस्रा ने अद्भुत प्रदर्शन करते हुए छठवाँ स्थान प्राप्त किया तथा उन्हें 16 सितंबर, 2024 को गोवा में सम्मानित किया गया था। अन्य छात्रों को 21 अक्टूबर, 2024 को स्कूल परिसर में पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों में- बी श्री सहस्रा, ए रित्विक चौधरी, एन वी श्रेयन, तेजश्री के, के आरोही, ई विहान, ए अभिराम, एल रिद्धिमा, अविका कुमारी, बी प्रणय, वी दरहास, कार्तिक गोपीनाथ, श्रीथा पी, सहाना बी वी, हरिकेशव शर्मा और वी एस आदित्या शामिल हैं।

ब्रह्म प्रकाश डी ए वी स्कूल के प्रधानाचार्य वी एस प्रशांत जी ने कहा, “हमारे छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है, जो हमारे लिए गर्व की बात है। हम उन्हें उनकी इस उपलब्धि के लिए हृदय से बधाई देते हैं। हमें विश्वास है कि छात्र भविष्य में भी ऐसी ही उपलब्धियाँ  हासिल करेंगे।”

संबंधित खबर-

यह उत्कृष्ट उपलब्धि बच्चों की शब्दावली को समृद्ध करने और स्पेल बी पहल के माध्यम से उनके संचार कौशल को विकसित करने के स्कूल के प्रयासों का प्रमाण है। छात्रों की इस उपलब्धि ने स्कूल और शहर को गौरवान्वित किया है। स्कूल के शिक्षकों और अभिभावकों ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक- श्रीमती सोनाली घोषाल, श्रीमती श्रीजा सुजीत, श्रीमती निरूपा रानी, श्रीमती कविता नांबियार, छात्रों के अभिभावक और अन्य बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X