Another Kumbh Mela Road Accident: एक की मौत, पांच अन्य गंभीर रूप से घायल

हैदराबाद : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी कुंभ मेले में भाग लेने जा रहे हैदराबादियों का वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कोंगरकलान निवासी संपत (25), उप्पुगुडा निवासी रमेश, चंद्रशेखर, साई विशाल, श्रीनिवास और रजनीकांत कुंभ मेले में पवित्र स्नान करने के लिए रवाना हो गया। निजामाबाद के बालकोंडा के पास लॉरी को ओवरटेक करते समय सड़क हादसा हो गया।

इस हादसे में संपत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य गंभीररूप से घायल हो गये। घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Also Read-

गौरतलब है कि हाल ही में नाचाराम निवासी सात लोगों की कुंभ मेले से लौट आते समय मौत हो गई थी। इससे पहले कुंभ मेले में मचे भगदड़ में 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। विपक्षी दलों का आरोप है कि उस भगदड़ में मारे गये लोगों की जानकारी सरकार छिपा रही है। इसके अगले दिन कुंभ मेले में लगाये गये पंडालों में भीषण आग लगी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X