तेलंगाना में एक और किसान ने की आत्महत्या, विपक्ष ने लगाया यह गंभीर आरोप

हैदराबाद : तेलंगाना और केंद्र सरकार की गलत नीति के चलते एक और किसान ने आत्महत्या कर ली। तेलंगाना के मुलुगु जिले येटुरुनागारम मंडल के शिवापुर गांव निवासी किसान कुमार ने बुधवार को धान खरीदी केंद्र में आत्महत्या कर ली। अनाज के ढेर के पास कीटनाशक पी ली। इसके चलते उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, किसान कुमार सात एकड़ में धान की खेती की। दो एकड़ में धान की फसल काटकर बेचने के लिए खरीदी केंद्र लेकर आया। पांच एकड़ धान फसल काटने के लिए तैयार है। मगर कई दिनों से कुमार की धान की खरीदी नहीं की गई। जेब में पैसा भी नहीं है।

उधर धान खरीदी-बिक्री को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा था। इस बात से दुखी कुमार ने धान खरीदी केंद्र के पास कीटनाशक पी ली। यह देख परिवार के सदस्यों उसे वरंगल के एमजीएम अस्पताल ले गये। मगर बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विपक्षी दलों ने कुमार की मौत को केंद्र और तेलंगाना सरकार की हत्या करार दिया है। तेलंगाना इससे पहल भी दो किसानों की इसी तरह मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X