आंध्र प्रदेश को प्रतिष्ठित टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप अवार्ड, वाई एस जगन देश में नंबर वन

हैदराबाद: आंध्र प्रदेश सरकार को प्रतिष्ठित ‘टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप’ पुरस्कार मिला है। आंध्र प्रदेश को यह पुरस्कार बंदरगाह आधारित बुनियादी ढांचे के विकास के लिए मिला है। इस श्रेणी में आंध्र प्रदेश देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बन गया है। नीति आयोग के सलाहकार सुदेंदु जे सिन्हा की अध्यक्षता वाली जूरी ने पुरस्कार के लिए आंध्र प्रदेश राज्य का चयन किया।

आंध्र प्रदेश के उद्योग मंत्री गुडिवाड़ा अमरनाथ ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित एक समारोह में पुरस्कार प्राप्त किया। उनके साथ मुख्य सचिव उद्योग विभाग करिकाला वलवन और मैरीटाइम डिप्टी सीईओ रवींद्रनाथ भी थे। इस अवसर पर पुरस्कार समिति के सदस्यों ने आंध्र प्रदेश में बड़े पैमाने पर बंदरगाहों के निर्माण के लिए वाईएस जगन सरकार की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X