‘बचाओ हैदराबाद’ के नाम पर सर्वदलीय बैठक, होगी इन मुद्दों पर फोकस

हैदराबाद: ‘बचाओ हैदराबाद’ के नाम पर बुधवार (15 जून) को सर्वदलीय राजनीतिक दलों की बैठक होगी। कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में सुबह 10 बजे सोमाजीगुड़ा प्रेस क्लब में बैठक शुरू हो रही है।

टीपीसीसी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में टीटीडीपी, टीजेएस, बसपा, वाम दल, आप, जनसेना, वाईएसआरटीपी, इंटी पार्टी और लोक सत्ता पार्टी के नेता, महिला संगठन, बुद्धिजीवि और पत्रकारों के प्रमुख भाग लेंगे।

रेव रेड्डी ने खुद विभिन्न पार्टी के अध्यक्षों को फोन किया और उन्हें सर्वदलीय बैठक में आने के लिए आमंत्रित किया। रेवंत ने आरएस प्रवीण कुमार और वाईएस शर्मिला को फोन करने विशेष रूप से आमंत्रित किया है। सर्वदलीय बैठक में हैदराबाद में ड्रग्स, जुबली हिल्स गैंग-रेप और कानून-व्यवस्था पर गंभीर चर्चा होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X