हिन्दी कवि और लेखक विनोद कुमार शुक्ल पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी, डॉ सुमनलता ने कहा…

हैदराबाद : अमेरिकन तेलुगु असोसिएशन ने 14 दिसंबर को तेलुगु विश्वविद्यालय में हिन्दी कवि और लेखक विनोद कुमार शुक्ल पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया। इस संगोष्ठी में डॉ सुमलता ने संबोधित किया।

इस अवसर पर सुमलता ने कहा कि हिंदी साहित्यकार के बारे में तेलुगु पाठकों को बताने आज की परिस्थितियों में बहुत महत्वपूर्ण है। भाषाई दीवारों को लांघकर हम सब एक होने का अत्युत्तम विचार प्रचार करने में सक्षम हैं। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करने का संकल्प लेने का साहित्यकारों से आह्वान किया।

साथ ही सुमनलता ने विनोद कुमार शुक्ल के बारे में वक्ता के रूप में आमंत्रित करने पर आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि विनोद कुमार शुक्ल को साल 2024 में ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X