हैदराबाद : अमेरिका में भारतीय मूल के एक तेलुगु व्यवसायी की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। एरेक्स लेबोरेटरीज फार्मास्युटिकल्स के सीईओ श्रीरंगा अरवपल्ली की एक हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी।
विलंब से मिली जानकारी के अनुसार, न्यू जर्सी में रहने वाले श्रीरंगा कुछ साल पहले आध्र प्रदेश के गुंटूर जिले से अमेरिका चले गये और वहीं पर बस गये। मंगलवार की सुबह तक पेनसिल्वेनिया के क्यासिनो में बिताने वाले श्रीरंगा दोपहर साढ़े तीन बजे घर जाने के लिए रवाना हुआ।
उस दिन क्यासिनो में किस्मत साथ देने से उसने 10,000 डॉलर (लगभग 8 लाख रुपये) की कमाई की। इसे देखकर एक हमलावर ने क्यासिनो से उसका पीछा किया। हमलावर ने श्रीरंगा का लगभग 80 किमी तक पीछा किया। घर पहुंचते ही उसने काफी नजदीक से उस पर दो राउंड फायरिंग की। इसके चलते श्रीरंगा की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हमलावर फौरन उसकी रकम लेकर फरार हो गया।
घटना की शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। हमलावर की पहचान पेन्सिलवेनिया के नॉरिस्टाउन में रहने वाले 27 वर्षीय जेक रीड के रूप में की गई है। Arex Laboratories का हैदराबाद में एक शोध संगठन भी है। इस कंपनी के अलावा श्रीरंगा दो अन्य कंपनी- एज़माइंड्स और पेरोल के भी सीईओ है। भारतीय दूतावास ने श्रीरंगा अरवापल्ली के हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
प्लेंसबोरो टाउनशिप के पुलिस प्रमुख फ्रेडरिक टैवर्नर ने भी श्रीरंगा के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मैं अरवपल्ली के परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। यह उनके परिवार और दोस्तों के साथ-साथ हमारे समुदाय के लिए भी एक अप्रत्याशित और चिंताजनक घटना है।”
2014 से एरेक्स प्रयोगशाला के सीईओ हैं। उसके परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। पड़ोस में रहने वाले शीजा खान ने कहा कि श्रीरंगा की हत्या से हमें गहरा सदमा पहुंचा है। पड़ोसियों ने याद किया कि अरापल्ली परिवार सभी के साथ मिलजुलकर रहते थे। इतना ही उनकी पत्नी और बच्चे सब के साथ त्योहार मनाते थे। गुरुवार को उनके परिवार वालों ने श्रीरंगा का अंतिम संस्कार कर दिया।
