श्री भाग्यलक्ष्मी माता के मंदिर में महा आरती, चांदी के सिक्कों का वितरण जारी, भक्तों की लंबी-लंबी कतारें

हैदराबाद : महानगर में दीपावली त्योहार के जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में चारमीनार के पास श्री भाग्यलक्ष्मी अम्मावार मंदिर भक्तों से खचाखच भरा हुआ है। दीपावली के मौके पर श्री भाग्यलक्ष्मी माता के दर्शन के लिए भक्त बड़ी संख्या में आ रहे हैं। माता के दर्शन के लिए भक्त कतार में लगे हैं।

दीपावली पर्व के मौके पर मंदिर में माता की विशेष पूजा की गई। रात 7 बजे महा आरती कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मंदिर में भक्तों की भीड़ काफी बढ़ गई है। हैदराबाद के साथ-साथ दूर-दराज के इलाकों से भी भक्त माता के दर्शन के लिए आ रहे हैं।

दीपावली के मौके पर मंदिर में आयोजित खजाना सिक्कों के वितरण के लिए भक्त उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। रात 7 बजे से महाआरती के बाद खजाना वितरण कार्यक्रम शुरू हो गया है। चांदी के तोहफों से खास तौर पर बनाए गए माता के सिक्कों को भक्तों को प्रसाद के रूप में दे रहे हैं। इन सिक्कों को माता का आशीर्वाद मानकर भक्त स्वीकार कर रहे हैं। खजाना सिक्कों के वितरण से मंदिर के आसपास त्योहार का माहौल बन गया है।

Also Read-

भक्तों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रबंधकों ने चार खास कतारें बनाई हैं। भक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए खास इंतजाम किए हैं। दूसरी ओर चारमीनार के आसपास पुलिस ने भारी बंदोबस्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar