सूरत (गुजरात) : स्थानीय निवासी और मूल रूप से राजस्थान (बीकानेर) के कपड़ा व्यापारी रामस्वरूप मुंडे ने दिवाली के अवसर पर अपने कर्मचारियों को लाखों रुपये का नकद बोनस दिया। रामस्वरूप वर्तमान में सूरत के मोटा वराछा में कपड़े का व्यापार करते हैं। उन्होंने अपने कर्मचारियों को 1-1 लाख रुपये से अधिक का नकद बोनस दिया है। करीब 50 कर्मचारियों को इस तरह दीवाली का उपहार दिया।

मुंडे ने बोनस की रकम को लिफाफे में देने के बजाय 500, 200, 100, 50, 20 और 10 रुपये के नए नोटों के बंडलों को सुंदर चमचमाती थाली में सजाकर कर्मचारियों को अपनी पत्नी के हाथों दिलवाया। सोशल मीडिया पर इस अनूठे और सम्मानजनक तरीके से बोनस देने का वीडियो काफी वायरल हुआ और लोग इसकी खूब प्रशंसा कर रहे हैं।
Also Read-
इस दौरान रामस्वरूप ने कहा, “मैं भले की गर्म दिमाग का हूं। मैं ऊपर चला जाऊंगा, मगर मैं किसी के बारे में गलत नहीं सोचूंगा।” यह देख और सुनकर पूरा माहौल भावनाओं से भर गया। अचानक मिले इस रकम से कर्मचारी भी भावुक हो गए।
