हैदराबाद : महानगर में शुक्रवार शाम हुई बारिश से नाले और नहरें उफन गईं। माधापुर एरिया में तेज बह रहे नाले में डिलीवरी बॉय के गिरने के दृश्य ने लोगों में डर पैदा किया।
मिली जानकारी के अनुसार, जेप्टो (Zepto) कंपनी में डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम कर रहे घंटसाला अर्जुन कुमार (46) अपनी बाइक पर जा रहा था। तभी माधापुर विट्ठल राव नगर के पास वह बाइक पर से नीचे गिर गया। सड़क पर बह रहे बाढ़ के पानी के तेज बहाव में नियंत्रण खो कर पास ही नाले में गिर गए।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और NDRF स्टाफ घटना स्थल पर पहुंच कर राहत कार्य किए। सूझबूझ से अर्जुन कुमार को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल ले गये। फिलहाल वह ठीक हैं।
संबंधित खबर-
हालांकि, नाले में पानी का बहाव बहुत तेज होने से बह गई मोटर साइकिल को अभी बाहर नहीं निकाल पाए। बारिश और बाढ़ के तेज होने के बीच पुलिस टीमें उस इलाके में हालात की लगातार समीक्षा कर रही हैं। अधिकारियों ने सलाह दी है कि वाहन चालक, पैदल यात्री सावधान रहें तथा पानी ज्यादा बह रहे इलाकों में सफर न करें।
