हैदराबाद में मूसलाधार बारिश, जानें कहां-कहां कितनी बारिश हुई…

हैदराबाद : महानगर को मूसलाधार बारिश ने डुबो दिया। शुक्रवार शाम लगभग एक घंटे तक सिटी में नॉन स्टॉप बारिश हुई। एल नीनो के असर से बारिश न होने से लोग परेशान हो रहे थे। ऐसे समय में रिकॉर्ड स्तर की बारिश हुई। अचानक हुई बारिश से महानगर जलमय हो गया।

बारिश का पानी सड़कों पर भरने से कई इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम हो गया। इससे सिटी की सड़कें वाहनों से खचाखच भर गईं। ठीक ऑफिस खत्म हो कर कर्मचारी घर जाने के समय ही बारिश तेज होने से कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खास कर आईटी कॉरिडोर में भारी ट्रैफिक जाम लगा। किलोमीटर तक गाड़ियां रुकी रहीं। 100 मीटर दूरी तय करने में लगभग 10 से 15 मिनट लगे। इससे आईटी एम्प्लॉइज ने नरक जैसी पीड़ा झेली।

Also Read-

तेज हवाओं के साथ भारी बारिश से शहर के कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। मैदान में उतरी पुलिस, जीएचएमसी और हाइड्रा स्टाफ राहत कार्य में जुट गये। ट्रैफिक पुलिस सड़कों पर वाहनों की भीड़ को ठीक करने की कोशिश की है। भारी बारिश के चलते शहर के लोगों को जीएचएमसी अधिकारियों ने कई अहम सलाह दी। जरूरी हो तभी घरों से बाहर निकलें।

जानें किस इलाके में कितनी बारिश हुई... बहादुर पुरा – 8.5, माधापुर – 7.1, कीसर – 6.7, शेखपेट – 6.4, चारमीनार – 6.2, कूकटपल्ली – 5.5, आसिफ नगर – 5.2. नामपल्ली 5.8, शेरलिंगमपल्ली – 4.9, गांडीपेट – 4.8, राजेंद्र नगर – 4.3, बंडलगूडा – 4.2, सरूर नगर – 4.1, मेडिपल्ली – 4.0, अंबरपेट – 4.0, उप्पल – 4.0, सैदाबाद – 3.7 और अब्दुल्लापुरमेट – 3.7.

One thought on “हैदराबाद में मूसलाधार बारिश, जानें कहां-कहां कितनी बारिश हुई…”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar