उत्तराखंड हेलिकॉप्टर हादसा : दिल्ली के पायलट, बेंगलुरु के पुलिस अधिकारी, वकील समेत छह लोगों की मौत

हैदराबाद/उत्तराखंड : उत्तराखंड के जोशीमठ के पास शुक्रवार को हुए भीषण हेलिकॉप्टर हादसे में सफर कर रहे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हेलिकॉप्टर बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा था तब यह हादसा हुआ। हेलिकॉप्टर हवा में रहते ही गायब हो जाने से अलर्ट हुई मशीनरी ने तुरंत तलाशी शुरू की। हवाई रेस्क्यू टीमें खोज रही थीं, छायें गांव के पास जंगल इलाके में धुआं उठता दिखा। इस हादसे में मारे गये पांच यात्री बेंगलुरु के हैं। पायलट दिल्ली का है। यात्रियों में एक पुलिस ऑफिसर और एक वकील भी है।

दिल्ली के शालीमार बाग के पायलट हिमांशु सभरवाल (48), कर्नाटक पुलिस अधिकारी अरुण सालुंके (44), वकील वीबी शंकर गौड़ा (39), प्रताप बी निंगराजू (41), के. सुधीर (49) और एचएस नटराज (51) के रूप में पहचान की गई हैं। बाकी की जानकारी अभी आनी है। घटना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और SDRF राहत कार्य तेज किए।

घटना स्थल पर मेडिकल टीमों को भेजने के साथ अधिकारियों ने जांच तेज की है। DSP मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि हादसे पर पूरी जानकारी जुटा रहे हैं। जेपी डैम के ऊपर वाले जंगल इलाके में सफेद चीज जलती दिखाई दी है। शक है कि वह गायब हुआ हेलिकॉप्टर ही है। चमोली जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने कहा कि तलाशी के लिए और हेलिकॉप्टर मैदान में उतारे।

संबंधित खबर-

शुरुआती जानकारी के मुताबिक ‘ट्रांस भारत एविएशन’ का यह हेलिकॉप्टर (VT-HCX) शुक्रवार दोपहर 1:14 बजे बद्रीनाथ से निकला था। जोशीमठ के सामने हाथी पहाड़ के पास आर्मी पोस्ट के पास हेलिकॉप्टर को आखिरी बार सिग्नल मिला। चमोली जिला मजिस्ट्रेट गौरव कुमार ने कहा कि सूचना मिलते ही राहत कार्य शुरू किए। हालांकि, इलाके में लगातार बारिश और घने बादलों के कारण विजिबिलिटी कम होकर तलाशी कार्यों में भारी बाधा आई है।

One thought on “उत्तराखंड हेलिकॉप्टर हादसा : दिल्ली के पायलट, बेंगलुरु के पुलिस अधिकारी, वकील समेत छह लोगों की मौत”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar