आंध्र प्रदेश तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है अर्नब तूफान, इन जिलों में रेड अलर्ट जारी, वहां नहीं जाने की चेतावनी

हैदराबाद : अर्नब तूफान आंध्र प्रदेश तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। घंटे में 25 किलोमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा यह अति गंभीर तूफान.. विशाखापत्तनम, बापटला के बीच यानम के पास बुधवार सुबह तट पार करने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि तूफान के असर से भारी बारिश होने के साथ भयंकर हवाएं चलने की संभावना है। तूफान के कारण समुंदर अशांत रहेगा.. एपी के कई जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। तूफान के चलते मंगलवार, बुधवार को कई जिलों में शिक्षण संस्थानों में छुट्टियां घोषित की गईं। कई ट्रेनें भी रद्द कर दी गईं।

अर्नब तूफान की चेतावनियों से आंध्र प्रदेश सरकार सतर्क हो गई है। तूफान प्रभावित जिलों में कंट्रोल रूम बनाए हैं। आपात मदद के लिए आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन संस्था के कंट्रोल रूम नंबर 112 , 112 , 1070, 1800 425 0101 पर संपर्क करने की सलाह दी जा रही है। साइक्लोन अर्नब के असर से समुंदर अशांत होने से दो दिन के लिए बापटला सूर्यकला बीच को बंद कर दिया गया है। पर्यटक इन दो दिनों बीच की तरफ न आएं, अधिकारियों ने अपील की।

यह भी पढ़ें-

अर्नाब तूफान फिलहाल विशाखा से 220 कि.मी. दूर केंद्रित है। घंटे में 20 कि.मी. की रफ्तार से चलते हुए तट की ओर बढ़ रहा है। कोनसीमा, काकीनाडा, एलुरु, पूर्वी गोदावरी, पश्चिमी गोदावरी व अनकापल्ली जिलों पर इस तूफान का गंभीर असर पड़ने की संभावना है। घंटे में 140-190 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। तूफान के केंद्र के दोनों तरफ 100 कि.मी. दायरे में हवाओं की तीव्रता रहेगी। तूफान के चलते मंगलवार को 6 जिलों के लिए और बुधवार को 11 जिलों के लिए आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar