Tiger Shroff Firing Case : पुलिस हिरासत में आरोपी, जांच में सामने आई ये चौंकाने वाली बातें

हैदराबाद : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना को लेकर मुंबई पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस मामले के तीन आरोपियों को मुंबई पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर बाइक पर आए तीन बदमाशों ने फायरिंग की थी।

हमले के बाद मुंबई से वे नेपाल जाने के लिए भागते हुए राजस्थान के कोटा में रुकी हुई ट्रेन में पकड़े गए। आरोपियों की पहचान बिहार के बेगूसराय के रितिक उर्फ रोशन, हरियाणा के सोनीपत के रेहान और एक अन्य हरियाणा निवासी के रूप में हुई। पुणे से जयपुर जा रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कोटा में रुके होने के दौरान सुबह 10.17 बजे जनरल कोच से पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया।

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले की जांच में नई-नई बातें सामने आ रही हैं। इस मामले में आरोपियों को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैंडलर्स ने विदेश में अच्छी नौकरी और भविष्य की जरूरतों के लिए बड़ी रकम देने का लालच दिया था। बिहार के बेगूसराय के रितिक उर्फ रोशन, हरियाणा के सोनीपत के रेहान, फूल सिंह नाम के युवकों से सोशल मीडिया पर संपर्क करने वाली बिश्नोई गैंग ने उन पर झगड़े, हथियारों की तस्करी के मामले होने का पता लगाकर इस काम के लिए चुना।

यह भी पढ़ें-

पता चला है कि फायरिंग के प्लान को अंजाम देने के लिए एडवांस के तौर पर 50 हजार रुपये दिए। काम पूरा होने के बाद और पैसे देने का वादा किया था। इस सिलसिले में अमेरिका के गैंगस्टर अनिल पंडित इन तीन युवकों के साथ लगातार संपर्क में था। इस क्रम में वीकेंड में फुटबॉल खेलने के लिए टाइगर श्रॉफ के जाने का पता लगाकर आरोपियों ने पहले से प्लान बनाकर इस वारदात को अंजाम देने की कोशिश की।

One thought on “Tiger Shroff Firing Case : पुलिस हिरासत में आरोपी, जांच में सामने आई ये चौंकाने वाली बातें”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar