यह भाई जरा देख के खाओ… रेस्टोरेंट के खाने में इंसान का दांत! मचा हड़कंप, छिड़ा गंभीर विवाद

हैदराबाद: शहर के एक रेस्टोरेंट में खाने की क्वालिटी पर गंभीर विवाद छिड़ गया। यह तो पता ही है कि पिछले कुछ दिनों से हैदराबाद शहर में फूड सेफ्टी अधिकारी बड़ी मात्रा में जांच करके नियम तोड़ने वाले होटल और रेस्टोरेंट पर कार्रवाई कर रहे हैं। किचन में गंदगी, स्टोर किया हुआ खाना और खराब सामान इस्तेमाल करने जैसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। कुछ होटलों पर जुर्माना लगाया जा रहा है तो कुछ होटलों को बंद करने के आदेश जारी किए जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में शहर के होटलों में खाना खाने से ही लोग डर रहे हैं। इस पृष्ठभूमि में ताजा घटना ने और ज्यादा हंगामा मचा दिया।

माधापुर के द जॉइंट अल मंडी रेस्टोरेंट में मटन मंडी खाते समय खाने में सड़ा हुआ दांत का अवशेष दिखाई दिया। कस्टमर के आरोप लगाते ही हड़कंप मचा दिया। आरोप लगाया कि खाने में दिखी चीज पर स्टाफ से सवाल किया तो सही जवाब नहीं दिया। ऊपर से मैनेजमेंट ने उसके साथ बदतमीजी की और धमकियां भी दीं। यह घटना खाने की सुरक्षा और रेस्टोरेंट में सफाई मानकों पर एक बार फिर गंभीर चर्चा चल पड़ी है।

बुधवार दोपहर करीब 12.45 बजे खाने के लिए माधापुर के द जॉइंट अल मंडी रेस्टोरेंट कुछ लोग गए। वहां मटन मंडी खाते समय खाने में संदिग्ध चीज दिखाई दी। कस्टमर ने बताया कि पहले तो वह हड्डी का टुकड़ा होगा, लेकिन उसे ध्यान से देखने के बाद वह सड़ा हुआ दांत के अवशेष जैसा लगा। तुरंत इस विषय पर रेस्टोरेंट स्टाफ से सवाल किया। उसने पूछा कि ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाने में ऐसी चीज कैसे आई। खाने में दिखी चीज इंसान का दांत है क्या, वह वहां कैसे पहुंचा, इन विषयों पर आधिकारिक पुष्टि आनी बाकी है।

Also Read-

कस्टमर ने बताया कि खाने में दिखी चीज पर शिकायत करने पर भी रेस्टोरेंट मैनेजमेंट ने तुरंत प्रतिक्रिया नहीं दी। मालिक से बात करके जवाब देंगे, कहकर आधे घंटे से ज्यादा देरी की। उसके बाद भी समस्या पर सही स्पष्टीकरण दिए बिना उसके साथ बदतमीजी की। शिकायत करूंगा कहने पर जवाब दिया कि कहीं भी शिकायत कर लो। इस मामले पर सवाल उठाने के लिए कुछ लोग फोन करके धमका भी रहे हैं। हालांकि इन आरोपों पर रेस्टोरेंट मैनेजमेंट की ओर से आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया।

कस्टमर ने बताया कि इस घटना पर पीड़ित ने फूड सेफ्टी अधिकारियों को शिकायत की है। इस शिकायत पर फूड इंस्पेक्टर निहारिका ने प्रतिक्रिया दी है। लेकिन समस्या को सुलझाने के लिए सेटलमेंट कर लो। पीड़ित द्वारा लगाए आरोप से अब और ज्यादा हंगामा मचा हैं। शिकायत करने के तुरंत बाद अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे। दूसरी ओर उस ग्राहक की शिकायत पर फूड सेफ्टी अधिकारियों ने उस रेस्टोरेंट में जांच की है। कहा जा रहा है कि अधिकारियों की जांच के समय तब तक स्टोर किए खाने के सामान को फेंक दिया गया। हालांकि अधिकारियों ने कौन से सामान की जांच की, उनमें से कोई सैंपल लिए क्या या जांच में कोई उल्लंघन मिले क्या, इन विवरणों पर आधिकारिक बयान आना बाकी है।

होटल और रेस्टोरेंट में खाना बनाते समय सफाई मानक मानना बेहद जरूरी है। किचन की सफाई से लेकर कच्चे माल के स्टोरेज, खाना बनाने, परोसने के तरीके तक हर चरण में सावधानी जरूरी है। खाने में संदिग्ध चीज दिखने की शिकायत आने पर उसे अनदेखा किए बिना जांच करके ग्राहक को सही स्पष्टीकरण देना भी जरूरी है। लेकिन इस घटना में ऐसा कुछ नहीं होने से गंभीर आलोचनाएं हो रही हैं।

अब इस घटना पर फूड सेफ्टी ऑफिसर निहारिका ने प्रतिक्रिया दी। बताया कि माधापुर के द जॉइंट अल मंडी रेस्टोरेंट में मटन मंडी में इंसान का दांत आने की शिकायत मिली है। मंडी बिरयानी में आया दांत इंसान के दांत जैसा ही है। बताया कि किचन में काम करने वाले स्टाफ के दांतों की जांच करने पर उनमें कुछ के दांतों के बीच गैप होना पाया गया। इस घटना पर एडिशनल कलेक्टर को रिपोर्ट भेजी है। स्पष्ट किया कि भारी जुर्माना लगाने की संभावना है।

One thought on “यह भाई जरा देख के खाओ… रेस्टोरेंट के खाने में इंसान का दांत! मचा हड़कंप, छिड़ा गंभीर विवाद”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar