हैदराबाद : शहर में पीने के पानी की सप्लाई रुक जाएगी कहते हुए सोशल मीडिया में हो रहे प्रचार पर जल बोर्ड ने अहम टिप्पणी की है। स्पष्ट किया कि एल नीनो प्रभाव, आने वाले सूखे के हालात के कारण नवंबर के आखिर तक शहर को पानी देने वाले जलाशय सूख जाएंगे, इससे शहर में पीने के पानी की सप्लाई रोक देंगे, नहीं तो पाबंदियां लगाएंगे, ऐसा हो रहा प्रचार में कोई सच्चाई नहीं है, वे सब अफवाहें हैं। बताया कि जल बोर्ड के नाम से वायरल हो रहे इस संदेश को हमने जारी नहीं किया। अपील की कि लोग बिना पुष्टि वाली जानकारी पर भरोसा न करें और दूसरों को फॉरवर्ड न करें।
मैसेज व्हाट्सएप सहित अन्य सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है कि बारिश की कमी, बढ़ते तापमान, भूगर्भ जलस्तर घट रहा है और हैदराबाद में पानी की कमी पर चर्चा हो रही है। इन हालातों का जिक्र करते हुए नवंबर के आखिर तक जलाशयों में पानी का भंडार पूरी तरह घट जाएगा। शहर में पीने के पानी की सप्लाई पर पाबंदियां लगाएंगे। यह मैसेज जल बोर्ड के आधिकारिक बयान जैसा दिखने से शहरवासियों में चिंता शुरू हुई।
हालांकि, हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड (HMWSSB) ने स्पष्ट किया कि यह जानकारी संस्था ने जारी नहीं किया। बताया कि जलाशयों के जलस्तर और भविष्य में पानी की सप्लाई की स्थितियों के बारे में वायरल हो रहे मैसेज में बताए विवरणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं है। अधिकारियों ने शहर के लोगों को सुझाव दिया कि जल बोर्ड के नाम से प्रचार होने वाले हर मैसेज को सच मत मानिए। साथ ही कहा कि पानी की सप्लाई में बदलाव, जलाशयों में भंडार और पानी की बचत पर सुझाव जैसे विषयों से संबंधित संस्था के आधिकारिक बयानों को ही ध्यान में लेना चाहिए।
जल बोर्ड ने राय जताई है कि आधिकारिक पुष्टि के बिना मैसेज और खबरें दूसरों को भेजने से लोगों में अनावश्यक भय-आशंका पैदा होने की संभावना है। साथ ही सुझाव दिया है कि इसलिए कोई भी अहम जानकारी दिखने पर वह सच है या नहीं, इसकी पुष्टि करने के बाद ही दूसरों के साथ शेयर करना चाहिए। खासकर पानी की सप्लाई बंद, पाबंदियां कहते हुए वायरल हो रहे तरह की खबरों पर बिना आधिकारिक पुष्टि भरोसा करना और प्रचार करना ठीक नहीं है।
Also Read-
जल बोर्ड ने याद दिलाया कि इसी क्रम में ही पानी की सप्लाई बंद, पाबंदियां कहते हुए वायरल हो रहे मैसेज का खंडन करने के बावजूद शहर के लोग पानी का जिम्मेदारी से उपयोग करना हर एक की जिम्मेदारी है। जरूरत से ज्यादा पानी बर्बाद न करने का ध्यान रखना चाहिए। घरों में पानी के उपयोग पर सावधानी बरतनी चाहिए। इसमें कोई सच्चाई नहीं है कि एल नीनो जैसी मौसमी स्थितियां बारिश पर असर डालने की संभावना होने के बावजूद उनके आधार पर हैदराबाद में नवंबर के आखिर तक पानी की सप्लाई रुक जाएगी। फिर भी जल बोर्ड ने सुझाव दिया कि शहरवासी पानी की सप्लाई पर चिंता न करते हुए आधिकारिक जानकारी पर ध्यान दें। पानी का किफायत से उपयोग करें।

One thought on “शहर में पीने के पानी की सप्लाई पर जलमंडली की अहम टिप्पणी, नागरिकों को दिया है सुझाव”