नई दिल्ली: कांग्रेस के शीर्ष नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आकाशवाणी भवन में बिना अनुमति के घुसने के आरोप में राहुल, प्रियंका समेत कई नेताओं पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आपको बता दें कि ‘सर’ प्रक्रिया में गड़बड़ियों और सीईसी ज्ञानेश कुमार के एकतरफा रवैये का विरोध करते हुए ‘सेव डेमोक्रेसी’ के नाम पर 6 अक्टूबर को दिल्ली में ईसीआई मुख्यालय के घेराव का विपक्ष ने आह्वान किया था।

Also Read-
कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में INDIA गठबंधन के सांसदों ने पार्लियामेंट के ‘मकर’ द्वार से चुनाव आयोग कार्यालय तक रैली निकालने का फैसला किया। विपक्ष की रैली को अनुमति नहीं होने से पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसी दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आकाशवाणी भवन में प्रवेश कर विरोध जताने लगे। सीईसी से मिलने तक आंदोलन खत्म नहीं करने की बात पर अड़े रहे।
Also Read-
स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर दूसरी जगह ले गई। हालांकि, बिना अनुमति के आकाशवाणी भवन में प्रवेश कर आंदोलन करने पर आकाशवाणी भवन के अधिकारियों ने पुलिस से शिकायत की। आकाशवाणी अधिकारियों की शिकायत के आधार पर राहुल और प्रियंका के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
