वोट चोर, गद्दी छोड़ : CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर दिल्ली में विपक्ष की ‘सेव डेमोक्रेसी’ रैली, तनाव, नारों से गूंज रहा हैं परिसर

गली-गली में शोर है, ज्ञानेश्वर कुमार चोर है

वोट चोर कहां मिलेंगे, बीजेपी के दफ्तर में

वोट चोर, गद्दी छोड़

आदि नारों से दिल्ली गूंज रहा है। (11.55)

नई दिल्ली: केंद्रीय चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विवादास्पद एकतरफा फैसलों का विरोध करते हुए उन्हें CEC पद से हटाने की मांग को लेकर विपक्षी दलों ने दिल्ली में ‘सेव डेमोक्रेसी’ रैली निकाली। राहुल गांधी के नेतृत्व में संसद से चुनाव आयोग कार्यालय तक विपक्षी सांसद विरोध प्रदर्शन करते हुए जा रहे थे, तभी पुलिस ने रोक दिया।

इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। रैली आकाशवाणी भवन के पास पहुंचते ही राहुल गांधी को पुलिस ने रोक दिया। पुलिस के रवैये का विरोध करते हुए राहुल गांधी वहीं सड़क पर बैठकर धरने पर बैठ गए। ज्ञानेश कुमार को किसी भी हालत में इस्तीफा देना चाहिए, ऐसी नारेबाजी राहुल और विपक्षी नेताओं ने की। केंद्रीय चुनाव आयोग के मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर, सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर विरोध रैली को पुलिस ने रोक दिया। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी विरोध में शामिल हुईं। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी विरोध स्थल पर जाकर विपक्ष के विरोध को समर्थन दिया। इंडिया गठबंधन के नेताओं ने ‘वोट चोर’ के नारे लगाए।

इसी क्रम में वोट चोरी और CEC के खिलाफ आज सेव डेमोक्रेसी के नाम से विपक्ष द्वारा दी गई पदयात्रा और EC कार्यालय घेराव के आह्वान से सरकार अलर्ट हो गई। केंद्रीय चुनाव आयोग कार्यालय के पास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। निर्वाचन सदन जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस ने ट्रैफिक पाबंदियां लगाईं। संसद जाने वाले सभी रास्तों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। जगह-जगह बैरिकेड लगाकर ट्रैफिक नियंत्रित कर रहे हैं। वाहनों की आवाजाही पर नजर रखी। कई इलाकों में इंटरनेट, मोबाइल डेटा सेवाओं पर पाबंदी लगाई। थोड़ी देर में मकर द्वार से निर्वाचन सदन तक विपक्षी सांसद रैली निकालेंगे।

दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया कि विपक्ष की रैली के लिए कोई पूर्व अनुमति नहीं दी गई है। कानून व्यवस्था की समस्या पैदा न हो, इसके लिए दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के करीब 4,000 जवानों को मैदान में उतारा। संवेदनशील इलाकों में कांटेदार तार व बैरिकेड लगाए। इस रैली को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई इलाकों में ट्रैफिक पाबंदी लगाते हुए एडवाइजरी जारी की। कनॉट प्लेस, पटेल चौक, पार्लियामेंट स्ट्रीट, अशोका रोड, जंतर-मंतर, विंडसर प्लेस आदि आसपास के इलाकों में सुबह 8 बजे से ही ट्रैफिक डायवर्जन किया। वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्ते चुनने, हो सके तो मेट्रो सेवाओं का उपयोग करने की सलाह दी। एक तरफ सरकार के एहतियाती कदम, दूसरी तरफ विपक्ष के आह्वान से दिल्ली में तनाव का माहौल दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar