TheTeacherApp के माध्यम से सहभागिता, कोर्स पूर्णता और AI संसाधनों के उपयोग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सम्मान
हैदराबाद : तेलंगाना रिकग्नाइज्ड स्कूल मैनेजमेंट्स एसोसिएशन (TRSMA) ने भारती एयरटेल फाउंडेशन के सहयोग से विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब, बशीरबाग, हैदराबाद में “Teachers Appreciation Awards – 2026” का सफल आयोजन किया। इस अवसर पर सतत व्यावसायिक विकास (CPD), नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों तथा शिक्षा में प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग के प्रति उत्कृष्ट प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
यह कार्यक्रम जून 2026 में TRSMA और भारती एयरटेल फाउंडेशन की ओर से विद्यालयों के शिक्षकों के लिए TheTeacherApp के माध्यम से शुरू की गई CPD पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया। पिछले चार महीनों में लगभग 4,000 शिक्षकों ने इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। शिक्षकों ने व्यावसायिक शिक्षण पाठ्यक्रम पूरे किए, शैक्षणिक संसाधनों का उपयोग किया तथा कक्षा शिक्षण-अधिगम को बेहतर बनाने के लिए प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित उपकरणों को अपनाया।
TheTeacherApp पर प्रदर्शन के आधार पर तीन श्रेणियों- Engagement, Course Completion और AI Resource Usage—में शीर्ष 10-10 शिक्षकों को विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर Teachers Appreciation Awards से सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़़ें-
इस कार्यक्रम में के. लिंगय्या, निदेशक (सरकारी परीक्षाएँ, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, तेलंगाना), जी रमेश निदेशक (SCERT तेलंगाना) तथा एम सोमीरेड्डी (क्षेत्रीय संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा, हैदराबाद) ने भाग लिया। इस अवसर पर TRSMA राज्य अध्यक्ष एस मधुसूधन (राज्य महासचिव) एन रमेश राव (कोषाध्यक्), पी राघवेंद्र रेड्डी (कार्यक्रम संयोजक), पी. सुंदर, पल्ली विनय कुमार, के. उमामहेश्वर राव, कोमाटिरेड्डी गोपाल रेड्डी, सईद अहमद तथा भारती एयरटेल फाउंडेशन, तेलंगाना के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रणीत रेड्डी सहित अन्य उपस्थित रहे।
सहभागिता में शीर्ष शिक्षक
G. Shailaja (Cardinal Gracious High School Hyderabad), Kavita Pandey (Pallavi Model School Medchal-Malkajgiri), S. Lakshmi (Cardinal Gracious High School Medchal-Malkajgiri), Prathima (Sri Ram High SchoolRanga Reddy), Hema Munipalle (Pallavi International School Medchal-Malkajgiri), Kale Sangeetha (Cardinal Gracious High School Medchal-Malkajgiri), G. Nithya Pragati (Vidhya Nikathan High School Medchal-Malkajgiri), Balasubramanyam (Euro Kids Sangareddy), Yogesh (Jiva Kids Medchal-Malkajgiri) and Cherukuri Sunil Kumar(Holy Trinity High School Hyderabad)
कोर्स पूर्णता में शीर्ष शिक्षक
G. Shailaja (Cardinal Gracious High School Hyderabad), S. Lakshmi (Cardinal Gracious High School Medchal-Malkajgiri), Kale Sangeetha (Cardinal Gracious High School Medchal-Malkajgiri), Radhika Siddam (Holy Trinity High School Hyderabad), Swarnalatha (Genesis School Hyderabad), Hema Munipalle (Pallavi International SchoolMedchal-Malkajgiri), G. Nithya (Pragati Vidhya Nikathan High School Medchal-Malkajgiri), Cherukuri Sunil Kumar (Holy Trinity High School Hyderabad), Swetha (Holy Trinity High School Hyderabad) and Kamala (Genesis School Hyderabad).
AI संसाधनों के उपयोग में शीर्ष शिक्षक
G. Shailaja (Cardinal Gracious High School Hyderabad), Gali Vivan Sagar (Cardinal Gracious High SchoolMedchal-Malkajgiri), Neelima Dabbara (Genesis School Medchal-Malkajgiri), Sangeeta (Rosary High School Warangal Urban), Kurimilla Varalakshmi (JSM School Warangal Urban), Ch. Vani (Genesis School Ranga Reddy), Nampally Pravilka (JSM High School, Hunter Road Warangal Urban), Shaheen Begam (JSM High School Warangal Urban), Mounika (JSM School Warangal Urban) and Kotte Prashanthi (St. Mathews High School Warangal Urban).
यह भी पढ़ें-
अतिथियों एवं TRSMA नेतृत्व का संदेश
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित अतिथियों ने शिक्षकों को निरंतर सीखने और व्यावसायिक विकास के अवसर उपलब्ध कराने के लिए TRSMA और भारती एयरटेल फाउंडेशन की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षक का सीखना उसके पूरे व्यावसायिक जीवन में जारी रहना चाहिए। शिक्षकों की क्षमता में वृद्धि से कक्षा में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सीखने के परिणाम बेहतर होते हैं। अतिथियों ने तेजी से बदलते शैक्षणिक परिवेश में डिजिटल लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी आधारित शिक्षण के बढ़ते महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षकों से उभरती प्रौद्योगिकियों का जिम्मेदारी पूर्ण और रचनात्मक उपयोग करने का आह्वान किया, साथ ही शिक्षा के मूल में रहने वाले मानवीय मूल्यों, मार्गदर्शन और व्यक्तिगत जुड़ाव को बनाए रखने पर जोर दिया।
TRSMA राज्य अध्यक्ष एस मधुसूदन ने कहा कि किसी भी शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता काफी हद तक उसके शिक्षकों की गुणवत्ता और उनके निरंतर विकास पर निर्भर करती है। उन्होंने आगे कहा, “शिक्षक जीवनभर सीखने वाले होते हैं। जैसे-जैसे प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बच्चों की सीखने की आवश्यकताएँ बदल रही हैं, वैसे-वैसे हमारे शिक्षकों को भी अपने ज्ञान और व्यावसायिक कौशल को लगातार अद्यतन करना चाहिए। इस CPD पहल के माध्यम से हम तेलंगाना के निजी विद्यालयों के शिक्षकों में निरंतर सीखने की एक मजबूत संस्कृति विकसित करना चाहते हैं।” उन्होंने सभी पुरस्कार विजेता शिक्षकों को बधाई दी और पिछले चार महीनों में CPD कार्यक्रम में भाग लेने वाले लगभग 4,000 शिक्षकों की सराहना की। उन्होंने TRSMA के साथ सहयोग करने तथा TheTeacherApp को व्यावसायिक शिक्षण के प्रभावी मंच के रूप में उपलब्ध कराने के लिए भारती एयरटेल फाउंडेशन को धन्यवाद दिया।
TRSMA के राज्य महासचिव एन रमेश राव ने कहा कि व्यावसायिक विकास एक बार होने वाली प्रशिक्षण गतिविधि न होकर निरंतर चलने वाली प्रक्रिया होनी चाहिए। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से शिक्षकों को अपनी व्यावसायिक दक्षताओं को बढ़ाने के लिए पर्याप्त अवसर, प्रोत्साहन और समय देने का आग्रह किया। कोषाध्यक्ष पी राघवेंद्र रेड्डी ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि व्यावसायिक शिक्षण के लिए शिक्षकों को सम्मानित करने से और अधिक शिक्षक CPD कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित होंगे।
TRSMA ने कहा कि ये पुरस्कार केवल व्यक्तिगत उपलब्धियों की पहचान नहीं हैं, बल्कि तेलंगाना के हजारों शिक्षकों को निरंतर सीखने, नवाचार, प्रौद्योगिकी और AI आधारित शैक्षणिक संसाधनों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास भी हैं। एसोसिएशन ने तीनों श्रेणियों में शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वाले सभी शिक्षकों और उनके व्यावसायिक विकास को प्रोत्साहित करने वाले संबंधित विद्यालय प्रबंधन को बधाई दी। TRSMA ने भारती एयरटेल फाउंडेशन जैसे संगठनों के साथ मिलकर शिक्षक क्षमता को मजबूत करने, नवाचारपूर्ण शैक्षणिक पद्धतियों को बढ़ावा देने तथा तेलंगाना में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

One thought on “विश्व शिक्षक दिवस : TRSMA एवं भारती एयरटेल फाउंडेशन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित, पढ़ें प्रेरणात्मक खबर”