हैदराबाद : राजेंद्रनगर स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा संचालित राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंध अकादमी के सभागार में संपन्न राजभाषा पक्षोत्सव समारोह समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रो. ऋषभदेव शर्मा ने बहुभाषी समाज में राजभाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारत की भाषा नीति की व्याख्या की।

ऋषभदेव शर्मा ने आगे कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए ई-प्रशासन, कृत्रिम मेधा और ज्ञान-अर्थव्यवस्था जैसे नए क्षेत्रों में हिंदी को अपनाकर ही उसे शक्ति की भाषा बनाया जा सकता है। अध्यक्षता अकादमी के निदेशक डॉ. रामन मीनाक्षी सुंदरम ने की।

यह भी पढ़ें-


संयुक्त निदेशक डॉ. गोपाल लाल ने स्वागत भाषण दिया। संचालन राजभाषा प्रभारी कृषि वैज्ञानिक डॉ. संजीव कुमार ने किया। 15 दिन तक चली विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित और पुरस्कृत किया गया।
