नागोया : इंडिया के स्टार एथलीट गुलवीर सिंह ने इन एशियाई खेलों में हैट्रिक मेडल हासिल किए। मेन्स 5 हजार मीटर दौड़ में गुलवीर ने 13:32.75 सेकंड की टाइमिंग के साथ कांस्य पदक जीता। इससे पहले मेन्स 1500 मीटर और 10 हजार मीटर में गुलवीर ने सिल्वर अपने नाम किए थे।
Also Read-
इसके साथ एक ही कॉन्टिनेंटल खेलों में ट्रैक एंड फील्ड विभागों में भारत की तरफ से तीन पदक जीतने वाले दूसरे पुरुष एथलीट के तौर पर गुलवीर ने रिकॉर्ड बनाया। ओवरऑल चौथे एथलीट बने। लावी पिंटो (1951 नई दिल्ली, 3 पदक), पीटी उषा (1986 सियोल, 4 पदक), केएम बीनामोल (2002 बुसान, 3 पदक) उनसे आगे हैं।
Also Read-
दूसरी तरफ विमेंस हैमर थ्रो में, तान्या चौधरी 65.35 मीटर की दूरी के साथ चौथे, अनुष्का यादव 64.56 मीटर के साथ पांचवें स्थान पर रही। मेन्स पोल वॉल्ट में देव कुमार मीणा ने 5.50 मीटर के प्रदर्शन के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया फिर भी सातवें स्थान पर ही रहे। 800 मीटर दौड़ में पूजा ओल्ला, मोहम्मद अफजल क्रमशः सात, आठ स्थान पर रहे।
