एशियन गेम्स में जैवलिन थ्रो में भारत को दो मेडल, यशवीर को सिल्वर और रोहित को ब्रॉन्ज

हैदराबाद : एशियन गेम्स-2026 पुरुष जैवलिन थ्रो में भारतीय एथलीटों ने फिर से सनसनी मचा दी। स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा के इस टूर्नामेंट में हिस्सा न लेने से भारत ने गोल्ड जीतने का मौका गंवा दिया, फिर भी यंगस्टर्स यशवीर सिंह, रोहित यादव ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से दो मेडल भारत की झोली में डाले। लगातार दूसरे एशियन गेम्स में जैवलिन थ्रो पोडियम पर दो भारतीय एथलीटों का होना खास बात है।

प्रतियोगिता में भारतीय एथलीट यशवीर सिंह ने अपने छठे प्रयास में इवेंट का सबसे बेहतरीन 85.72 मीटर दूर भाला फेंककर करियर बेस्ट प्रदर्शन के साथ रजत पदक (सिल्वर) जीता। दूसरे भारतीय एथलीट रोहित यादव ने अपने तीसरे प्रयास में 84.35 मीटर फेंककर कांस्य पदक (ब्रॉन्ज) अपने नाम किया। इन दो युवा एथलीटों के मेडल से इस साल भारतीय जैवलिन थ्रो में यादगार समापन हुआ।

Also Read-

वहीं उम्मीद के मुताबिक श्रीलंका के रुमेश रत्नायके ने अपने छठे प्रयास में 88.55 मीटर थ्रो कर स्वर्ण पदक (गोल्ड) जीता। दूसरी तरफ पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर रिकॉर्ड बनाने वाले पाकिस्तान के स्टार एथलीट अरशद नदीम ने बुरी तरह निराश किया। इस इवेंट में उन्होंने सिर्फ 80.29 मीटर ही फेंका। इससे चौथे स्थान पर रहने से बिना मेडल के लौटना पड़ा।

Also Read-

पिछली बार हांगझोउ एशियन गेम्स में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड, किशोर जेना ने सिल्वर जीता था। इस बार भी पोडियम पर दो भारतीय मेडल के साथ खड़े रहे। नीरज चोपड़ा की कमी को बिल्कुल महसूस न होने देते हुए यशवीर और रोहित ने जिम्मेदारी लेकर मेडल जीते हैं।

One thought on “एशियन गेम्स में जैवलिन थ्रो में भारत को दो मेडल, यशवीर को सिल्वर और रोहित को ब्रॉन्ज”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar