वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भारत की शानदार जीत, कोहली-गिल के दमदार शतक

हैदराबाद: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भारत ने शानदार जीत हासिल की। केरल के तिरुवनंतपुरम में हुए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 295/7 रन बनाए। इसके बाद विराट कोहली और शुभमन गिल के शतकों की बदौलत टीम इंडिया ने सिर्फ 2 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे 3 वनडे की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

296 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया किसी भी मोड़ पर कमजोर नहीं पड़ी। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 12 ओवर में 74 रन जोड़े। हालांकि मिली अच्छी शुरुआत का रोहित फायदा नहीं उठा सके। 35 गेंदों में 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद क्रीज पर आए विराट कोहली ने अपने पुराने अंदाज की याद दिला दी। उम्र बढ़ने के बावजूद उनमें जुनून जरा भी कम नहीं हुआ, यह साबित करते हुए शानदार खेल दिखाया। दूसरी तरफ शुभमन गिल ने भी अपने अंदाज में जलवा बिखेर दिया।

इसी क्रम में कप्तान गिल ने शतक पूरा किया। कुछ देर बाद रोस्टन चेज की गेंद पर आउट हो गए। इस पारी में उन्होंने 108 गेंदों में 110 रन बनाए। इसमें एक छक्का और 13 चौके शामिल है। कोहली और गिल ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 132 गेंदों में 151 रन जोड़कर भारत की जीत पक्की कर दी। कप्तान के आउट होने के बाद विराट कोहली ने और तेज खेलना शुरू किया।

Also Read-

टी20 अंदाज में गरजे विराट ने सिर्फ 74 गेंदों में शतक जड़ दिया। वनडे में अपना 55वां शतक दर्ज किया। शतक के बाद भी उसी तेजी को जारी रखा। आखिर तक नाबाद रहकर टीम को जिताया। 88 गेंदों में 139 रन बनाकर नाट आउट रहे। इससे भारत ने 41.4 ओवर में ही मैच खत्म कर दिया। कोहली ने इस पारी में कुल 9 छक्के और 10 चौके मारे। इस जीत के साथ भारत तीन वनडे की सीरीज में 1-0 की बढ़त पर पहुंच गया। दूसरा वनडे 30 सितंबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar