हैदराबाद : तेलंगाना में पिछले एक हफ्ते से बारिश होने से मौसम ठंडा होने के बावजूद अब हालात फिर बदल रहे हैं। तेलंगाना मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि राज्य भर में आसमान साफ हो गया है और गरन हवाएं चल रही हैं। बताया गया है कि से तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है और कई इलाकों में 34 से 35 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज होने की संभावना है।
विभाग ने कहा कि हालांकि सुबह के समय मौसम कुछ सुहावना रहने की संभावना है। अनुमान लगाया है कि राज्य के ज्यादातर इलाकों में बारिश के मौसम से सूखे मौसम की तरफ हालात बदल रहे हैं। 2 अक्टूबर तक राज्य के ज्यादातर इलाकों में बारिश के बिना सूखा मौसम ही जारी रहेगा। पिछले कुछ दिनों से हुई बारिश से मौसम में कुछ ठंडक आई थी, अब गरम हवाओं के असर से तापमान फिर बढ़ेगा।
हालांकि, सुबह के समय मौसम ठंडा और सुहावना रहने के बावजूद दिन के समय धूप तेज होने की संभावना है। खासकर दोपहर के समय तापमान 34-35 डिग्री तक पहुंचने की संभावना होने से लोगों को गर्मी से सावधानी बरतनी होगी। तेलंगाना मौसम विभाग ने कहा कि फिर भी राज्य भर में पूरी तरह सूखा मौसम ही रहेगा, ऐसा नहीं कहा जा सकता।
Also Read-
29 सितंबर को कर्नाटक सीमा से लगे दक्षिण तेलंगाना इलाकों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। ये व्यापक रूप से नहीं, बल्कि छिटपुट रूप से ही दर्ज होने की संभावना है। कर्नाटक सीमा वाले इलाकों पर स्थानीय मौसम की स्थिति के असर से ये बारिश होने की संभावना हैृ। बाकी तेलंगाना जिलों में इस दौरान ज्यादा बारिश के आसार नहीं दिख रहे है।
मौसम विभाग ने बताया है कि 2 अक्टूबर के बाद हवाओं की दिशा में बदलाव होने की संभावना है। ईस्टर्ली हवाओं का असर बढ़ने से दक्षिण-पूर्व तेलंगाना में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। खासकर आंध्र प्रदेश सीमा के पास वाले इलाकों में इसका असर दिखने की संभावना है।
हालांकि यह बदलाव राज्यभर में बारिश लाने वाली स्थिति नहीं है, तेलंगाना के बाकी इलाकों में सूखा मौसम जारी रह सकता है। पूर्वी हवाओं में नमी बढ़कर पूर्वोत्तर मानसून की तरह नमी भरी हवाएं बनने पर ही राज्य में व्यापक बारिश के लिए अनुकूल हालात बनने की संभावना रहेगी।
