हैदराबाद: महानगर में बेहद वैभव और उल्लास के साथ चल रहे विनायक विसर्जन महोत्सव चरम पर पहुंच गए। नगरवासियों ने बड़ी श्रद्धा-भक्ति से पूजा किए प्रसिद्ध खैरताबाद श्री पंचमुख संकटहर महा गणपति की विसर्जन प्रक्रिया टैंक बंड पर क्रेन नंबर 4 के पास शांति से पूरी हुई। भक्तों के जयकारों, ‘गणपति बप्पा मोरिया’ के नारों के बीच महागणपति को असंख्य भक्तों ने भावुक होकर विदाई दी।

Also Read-

बताया गया है कि सुबह क्रेन में आई तकनीकी खराबी के कारण शोभायात्रा शुरू होने में कुछ देरी हुई, फिर भी अधिकारियों के तालमेल से तय समय पर टेलीफोन भवन, सेक्रेटेरियट होते हुए हुसैनसागर के पास महा गणपति की मूर्ति पहुंची। बड़ा गणेश को आखिरी बार जी भर देख लेने और विसर्जन समारोह का हिस्सा बनने के लिए हजारों की संख्या में आए भक्तों से हुसैनसागर का किनारा खचाखच भर गया।

Also Read-

इसी क्रम में बिना किसी अप्रिय घटना के पुलिस, नगरपालिका अधिकारियों व विभिन्न विभागों के समन्वय से पुख्ता सुरक्षा के बीच विसर्जन का कार्यक्रम पूरा किया गया। शहर भर में चल रही विनायक विसर्जन शोभायात्रा बिना किसी परेशानी के शांति से खत्म होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar