बिहार में बीच सड़क पर दसवीं क्लास छात्रा का यौन उत्पीड़न, मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पढ़ें पूरा मामला

हैदराबाद: बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा से यौन उत्पीड़न का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश में हड़कं मचा हुआ है। इस घटना ने समाज को शर्मसार कर दिया है। खबर है कि पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर किया है। मुख्य आरोपी की पहचान नंदन यादव के तौर पर की गई है। वह बालू और शराब के अवैध कारोबार से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि 10वीं क्लास के दो स्टूडेंट्स कोचिंग खत्म करके लौट रहे थे, तभी उन्हें रोककर बदमाशों के झुंड ने लड़की पर यौन हमला किया, जिसके विजुअल्स शॉकिंग हैं। इस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट करने के बाद यह सनसनीखेज घटना वायरल हो रही है। मामले में POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस मामले में सात आरोपियों की पहचान हुई है। इनमें से 3 नाबालिग आरोपी हिरासत में हैं। वहीं मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर में घायल हो गया है।

बिहार के जमुई शहर में 19 सितंबर 2026 की शाम कोचिंग खत्म करके घर जा रहे दो स्टूडेंट्स को बदमाशों ने रोका। बाइक से नीचे उतारकर लड़के को धक्का देकर नाबालिग को पेड़ों की तरफ उठाकर ले जाने की कोशिश की। उसके दोस्त द्वारा रोकने और लड़की द्वारा छोड़ देने की गुहार लगाते हुए विजुअल्स डिस्टर्बिंग हैं। दोनों नाबालिग मड़वा पहाड़ में कोचिंग पूरी करके घर लौट रहे थे, तभी यह घटना हुई। भीड़ में से एक ने लड़के का कॉलर पकड़कर दूर धकेलने की कोशिश की। लड़की की मदद से लड़का उनके चंगुल से छूटकर दोनों भागे तो बदमाशों ने दोनों का पीछा किया।

एक मौके पर भीड़ में मौजूद दूसरे व्यक्ति ने नाबालिग की गर्दन पकड़कर खींचा और बेरहमी से उठाकर सड़क से पेड़ों की तरफ ले जाने की कोशिश की। तुरंत उसका दोस्त दौड़कर उसे रोका। इस हाथापाई में एक का लड़की के सीने पर हाथ लगाना बेहद शर्मनाक बात है। दोनों के मिलकर बाइक तक भागने तक यह उत्पीड़न चलता रहा। आखिरकार बचकर बाइक पर बैठकर भागने के दौरान लड़की का हाथ पकड़कर पीछे खींचने की कोशिश की। हालांकि इस घटना का वीडियो बदमाशों में से ही एक ने बनाया जिससे यह सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हुआ।

यह भी पढ़ें-

छोड़ दो भाई कहकर गुहार लगाई नाबालिग

यौन उत्पीड़न करने वाले गिरोह को माफी मांगने के लिए धमकाया। हमें जाने दो भाई हम इस रास्ते से दोबारा नहीं आएंगे। ऐसा कहकर नाबालिग ने गुहार लगाई। उसके बाद आखिरकार वे बाहर निकल पाए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के ट्वीट करने से मामला बहुत गंभीर हो गया। इसके बाद केस को स्वत: संज्ञान में लेकर जांच कर रहे हैं, ऐसा एसपी ने बताया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना से जुड़ी पूरी जानकारी पुलिस जुटा रही है।

पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया जाये : राहुल गांधी

बिहार में हुई इस घटना की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने निंदा की। आरोपियों पर पॉक्सो कानून के तहत केस दर्ज करने की मांग की। जमुई में हुई घटना का वीडियो डिस्टर्बिंग है। दो 10वीं क्लास के स्टूडेंट्स को सड़क पर रोककर परेशान करना बर्बरता है, यौन हमला करना जघन्य है। छोड़ दो कहकर बदमाशों के हाथ जोड़कर नाबालिग के गिड़गिड़ाने के बावजूद घसीटना, यौन उत्पीड़न करना घोर कृत्य है।

इन लोगों को इस तरह बर्ताव करने का हक किसने दिया? यह हमारी संस्कृति नहीं है। यह पितृसत्तात्मक अहंकार है, कोई भी पुरुष किसी लड़की के शरीर, उसकी गतिविधियों, उसकी पसंद-नापसंद को कंट्रोल कर सकता है, इसी सोच से ऐसी घटनाएं हो रही हैं। उस वीडियो में हर एक व्यक्ति की पहचान करके, पॉक्सो (POCSO) कानून के तहत जांच होनी चाहिए। घटना के दो दिन बाद भी कोई गिरफ्तारी न होने पर एनडीए सरकार की आलोचना की। एक्स पर पोस्ट किया कि अगर यह घटना 19 सितंबर को हुई है तो आरोपी अभी तक जेल में क्यों नहीं हैं? शाम 7 बजे खुले में गाड़ियों के चलने वाली सड़क पर एक बच्ची सुरक्षित क्यों नहीं है, इसका जवाब बिहार सरकार को देना चाहिए? ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar