टोक्यो/नागोया: जापान के आइची-नागोया में हो रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत की मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) इवेंट में सुचिका तरियाल ने नया इतिहास रचा। एशियन गेम्स के इतिहास में ही मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ग में भारत को कांस्य मेडल दिलाने वाली पहली एथलीट के तौर पर इतिहास बनाया है। सेमीफाइनल मुकाबले के तहत 21 सितंबर को महिलाओं के 60 किलो वर्ग में सिंगापुर की हुई हून टियो से सुचिका का मुकाबला हुआ।

आखिर तक यह मुकाबला कांटे का रहा है। दोनों में जबरदस्त टक्कर हुई। इससे मैच एक्स्ट्रा राउंड (ओवरटाइम) तक गया। आखिर में फैसला सिंगापुर की खिलाड़ी के पक्ष में आने से सुचिका को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। MMA वर्ग में इंडिया को पहला मेडल दिलाने वाली सुचिका को कई लोग बधाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें-
एशियन गेम्स में MMA इवेंट में भारत को पहला मेडल दिलाने वाली 36 साल की सुचिका मल्टीटैलेंटेड एथलीट है। सिर्फ MMA में ही नहीं बल्कि पहले जूडो (8 बार राष्ट्रीय चैंपियन), जु-जित्सु (विश्व चैंपियन), कुराश खेलों में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत चुकी है।एशियन गेम्स में इस बार ही मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) खेल को आधिकारिक मेडल इवेंट के तौर पर शामिल किया गया है। अब तक एशियन गेम्स में MMA इवेंट नहीं था। सो, MMA वर्ग में भारत की तरफ से मेडल जीतने वाली पहली एथलीट के तौर पर सुचिका तरियाल का नाम दर्ज हो गया है।

One thought on “Asian Games 2026 : सुचिका तरियाल ने रचा नया इतिहास, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भारत को पहला मेडल”