हुजूराबाद चुनाव प्रचार: टीआरएस के वाहन को लॉरी ने मारी टक्कर, 10 घायल, तीन की हालत नाजुक

हैदराबाद : करीमनगर जिले के हुजूराबाद मंडल के राजपल्ली गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, हुजराबाद में चुनाव प्रचार के लिए जा रहे टीआरएस कार्यकर्ताओं के टाटा ऐस वाहन से एक लॉरी टकरा गई। हादसे में दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। टाटा ऐस में कुल 20 महिलाएं सवार थी।

सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां तीन की हालत नाजुक बताई गई है। हादसा होते ही ट्रॉली में सवार महिलाएं सड़क पर उड़कर गईं। घायलों की चीख-पुकार से पूरा परिसर दहल उठा।

पुलिस और स्थानीय लोगों सभी घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। घायलों में तीन की हालत चिंताजनक होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए वरंगल के एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया।

हुजूराबाद निर्वाचन क्षेत्र के टीआरएस के उम्मीदवार गेल्लु श्रीनिवास मौके पर पहुंचे और हादसे के कारणों की जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क के एक तरफ अनाज के ढेर होने के कारण यह हादसा हुआ है। प्रभावित महिलाओं की पहचान हुजूराबाद मंडल के इंदिरानगर की निवासी के रूप में की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X