Asian Games 2026 : भारत की शानदार बोहनी, मेडल की दौड़ में खिलाड़ी

गोया (जापान) : एशियाई खेलों के पहले दिन ही भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा से प्रभावित किया। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल वर्ग में भारत की शूटिंग तिकड़ी ने शानदार प्रदर्शन करके देश को पहला मेडल दिलाया। इलावेनिल वालारिवन, सोनम मास्कर और विदर्शा विनोद की टीम ने बेहतरीन अंकों के साथ चीन के बाद दूसरे स्थान पर रहकर रजत पदक जीता।

दूसरी तरफ मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) वर्ग में भारतीय एथलीट सुचिका ने नया इतिहास लिखा। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी पर जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए इस कैटेगरी में कम से कम कांस्य पदक पक्का किया। उसी समय भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। एकतरफा रहे पहले लीग मैच में उज्बेकिस्तान टीम पर 19-0 गोल के अंतर से जीत हासिल करके रिकॉर्ड स्तर की बोहनी की।

हालांकि कुछ खेलों में भारत को मिले-जुले नतीजे मिले। वुशु पुरुषों के चांगक्वान वर्ग के फाइनल में सूरज सिंह 11वें स्थान पर रहे, जबकि टेकबॉल में महिला सिंगल्स, मिक्स्ड डबल्स कांस्य मुकाबले में हमारे खिलाड़ी हार गए और मेडल के मौके गंवा दिए। फिलहाल सबकी नजर हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर है।

यह भी पढ़ें-

इसी क्रम में भारतीय टीम ने एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है और मेडल पक्का कर लिया है। टीम इंडिया ने रविवार निशिन स्टेडियम में हुए दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। युवा ओपनर शेफाली वर्मा ने ज़बरदस्त सेंचुरी लगाकर भारत को मेडल की रेस में क्वालीफाई करने में मदद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar