हैदराबाद : लर्नर्स अकादमी (एसी गार्ड्स) ने लाल बहादुर इंडोर स्टेडियम में अपना 24वाँ अलंकरण समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर 1,500 से अधिक विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्टाफ सदस्यों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) वी. बालकिस्ता रेड्डी, अध्यक्ष, तेलंगाना उच्च शिक्षा परिषद, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस समारोह को विद्यार्थियों की उपलब्धियों में उत्सव से मनाया गया।


प्रो. रेड्डी ने युवा छात्र नेताओं को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को जीवन में ऊँची आकांक्षाएँ रखने, नेतृत्व के गुण विकसित करने और अपने भविष्य के व्यवसाय एवं कॅरियर के संबंध में सोच-समझकर निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उद्देश्य, जिम्मेदारी और उत्कृष्टता के महत्व पर विशेष जोर दिया। इस समारोह में डॉ. राजनारायण मुदिराज, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं सामुदायिक नेता डॉ. मोहम्मद अख्तर अली और उस्मानिया विश्वविद्यालय में भूगोल के एसोसिएट प्रोफेसर एवं लर्नर्स अकादमी सलाहकार मंडल के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही है।


इस समारोह में छात्रों के नेतृत्व में एक नई टीम का औपचारिक रूप से गठन किया गया। युवा छात्र नेताओं को उनके बैज प्रदान किए गए और नेतृत्व की शपथ ली। इसके बाद प्रभावशाली मार्च-पास्ट, ध्वज प्रदर्शन, स्केटिंग और कराटे के शानदार प्रदर्शन प्रस्तुत किए गए। यह समारोह गर्व और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। यह केवल छात्र नेताओं की नियुक्ति का अवसर नहीं था, बल्कि आत्मविश्वासी, जिम्मेदार और उद्देश्यपूर्ण भावी नेताओं के रूप में उनकी यात्रा की शुरुआत का प्रतीक रहा है।

Also Read-
गौरतलब है कि तीन दशकों से अधिक के अनुभव वाले प्रतिष्ठित शिक्षाविद् और प्रशासक डॉ. रेड्डी, जेएनटीयू-हैदराबाद तथा नालसर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के प्रभारी कुलपति के रूप में सेवाएँ दे चुके हैं। वे वायु, अंतरिक्ष, रक्षा और समुद्री कानून के प्रसिद्ध विशेषज्ञ भी हैं।



आपको बता दें कि लर्नर्स अकादमी पिछले 24 वर्षों से समाज की सेवा कर रही है और किफायती शुल्क में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। संस्था में शिक्षा के साथ-साथ खेल, नेतृत्व और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर समान रूप से जोर दिया जाता है। संस्था ने हाल ही में अपनी चार मौजूदा शाखाओं में स्मार्ट-क्लासरूम की सुविधाओं को और मजबूत किया है। विद्यार्थियों के प्रवेश की बढ़ती मांग को देखते हुए एक नए विद्यालय का भी विस्तार किया गया है, जो पूरी तरह स्मार्ट स्क्रीन से सुसज्जित है।
