हैदराबाद: सीएम रेवंत रेड्डी ने ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (जीएचएमसी), साइबराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (सीएमसी), मल्काजगिरि म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (एमएमसी) के नए लोगो को रिलीज किए। मूसारामबाग ब्रिज के उद्घाटन के बाद तीन ‘लोगो’ का रेवंत ने अनावरण किया।

यह ज्ञातव्य है कि ग्रेटर हैदराबाद को तीन कॉर्पोरेशनों में बांटने के साथ ही एक स्पेशल ऑफिसर, दो और कमिश्नरों को नियुक्त किया गया है। पुराने जीएचएमसी में छह जोन, तीन-तीन जोन के साथ साइबराबाद, मल्काजगिरि म्युनिसिपल कॉर्पोरेशनों का गठन किया। हैदराबाद महानगर के चारों ओर 158 किमी दायरे में मौजूद आउटर रिंग रोड (ओआरआर) के अंदर के भूभाग को कोर अर्बन रीजन (क्योर) के रूप में बदलते हुए पुराने जीएचएमसी का पुनर्विभाजन किया गया है।

जीएचएमसी को लगभग 70 लाख आबादी को छह जोन तक सीमित किया गया है। साइबराबाद, मल्काजगिरि कॉर्पोरेशनों में औसतन 35 लाख आबादी होने के हिसाब से तीन-तीन जोन में बांटा गया है। जीएचएमसी में शमशाबाद, राजेंद्रनगर, चारमीनार, खैरताबाद, गोलकुंडा, सिकंदराबाद जोन, 30 सर्कल, 150 डिवीजन होंगे। फिलहाल 689 वर्ग किलोमीटर तक जीएचएमसी सीमित है। कमिश्नर के रूप में आरवी कर्णन को जारी रखा गया है।
यह भी पढ़ें-
साइबराबाद कॉर्पोरेशन के दायरे में कूकटपल्ली, शेरिलिंगमपल्ली, कुतुबुल्लापुर जोन हैं। इसमें 16 सर्कल, 76 डिवीजन हैं। 613 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ बनी है। पहले कमिश्नर के रूप में जीएचएमसी एडिशनल कमिश्नर, आईएएस ऑफिसर सृजना को नियुक्त किया गया है। मल्काजगिरि कॉर्पोरेशन (एमएमसी) में मल्काजगिरि, एलबीनगर, उप्पल जोन हैं। इसमें नए बनाए गए 14 सर्कल, 74 डिवीजन हैं। यह कॉर्पोरेशन 654 वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ बनी है। सबसे पहले कमिश्नर के रूप में जीएचएमसी एडिशनल कमिश्नर, आईएएस ऑफिसर 2013 बैच के टी. विनय कृष्णा रेड्डी हैं।
