Good News: मूसारामबाग हाई-लेवल ब्रिज का शुभारंभ, अब ट्रैफिक जाम की समस्या से मिलेगी निजात, सफर का समय भी होगा कम

हैदराबाद: अंबरपेट – मूसारामबाग इलाकों के लोगों की आवागमन की परेशानियां खत्म हो गईं। लोग लंबे समय से इस ब्रिज इंतजार कर रहे थे। वह मूसारामबाग हाई-लेवल ब्रिज आखिरकार उपलब्ध हो गया। मूसी नदी पर जीएचएमसी द्वारा बनाए गए इस नए पुल का सीएम रेवंत रेड्डी ने उद्घाटन किया।

इस उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम रेवंत रेड्डी के साथ, सांसद असदुद्दीन ओवैसी, कई विधायक, एमएलसी, स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल थे। लगभग 52 करोड़ रुपये की लागत से 400 मीटर लंबा और अत्याधुनिक 3 लेन का हाई-लेवल ब्रिज जीएचएमसी ने बनाया है।

गौरतलब है कि पिछली सरकार के कार्यकाल में इस ब्रिज का निर्माण अधूरा रह जाने से आवागमन न कर पाने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हुई। अब कांग्रेस सरकार ने इस ब्रिज को तेजी से पूरा करके उपलब्ध कराने से स्थानीय लोग, वाहन चालक बेहद खुशी जता रहे हैं। सीएम रेवंत रेड्डी को विशेष धन्यवाद दे रहे हैं।

Also Read-

इस हाई-लेवल ब्रिज के शुरू होने से अंबरपेट – मूसारामबाग के बीच कनेक्टिविटी और आसान हो गई है। ट्रैफिक जाम की समस्या पर रोक लगने के साथ ही, सफर का समय भी काफी कम होने वाला है।

One thought on “Good News: मूसारामबाग हाई-लेवल ब्रिज का शुभारंभ, अब ट्रैफिक जाम की समस्या से मिलेगी निजात, सफर का समय भी होगा कम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X