नर्स के साथ दुष्कर्म, विरोध करने पर हथौड़े से मारकर बेरहमी से हत्या

हैदराबाद: आधी रात को एक नर्स के साथ दरिंदे ने दुष्कर्म करने के बाद बेरहमी से हत्या किये की घटना रंगारेड्डी जिले के पहाड़ीशरीफ थाने के सीमांत क्षेत्र के तुक्कुगुड़ा में सामने आई है। तुक्कुगुड़ा में ‘प्राइम सुपर स्पेशलिटी’ अस्पताल में ड्यूटी कर रही 21 साल की नर्स के साथ रेप करके, हथौड़े से मारकर बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी को पहाड़ीशरीफ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान बिहार के रहने वाले बाइक मैकेनिक एमडी सनाउल्लाह के रूप में की है।

आरोपी सनाउल्लाह

पुलिस के अनुसार आरोपी सनाउल्लाह तुक्कुगुड़ा में नर्स के कमरे की खिड़की से अंदर घुस गया। उसका गला दबाकर रेप की कोशिश की, तो शिरीषा ने जमकर विरोध किया। इससे गुस्से में आए आरोपी ने उस पर हथौड़े से हमला करके हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें-

शुरुआत में यह घटना अस्पताल की नर्स की संदिग्ध मौत के रूप में सामने आने से जानकारी मिलने पर शमशाबाद डीसीपी राजेश समेत पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। अस्पताल के स्टाफ से लंबी पूछताछ करके, सभी एंगल से जांच करके आरोपी सनाउल्लाह को हिरासत में लिया, तो पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X