Horrific Road Accident : इंटर सिटी ट्रैवल्स बस ने मारी ऑटो को टक्कर, मृतकों में एक ही परिजन के पांच और दो अन्य की दर्दनाक मौत

हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले के चिलकलूरीपेट इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ। इंटर सिटी ट्रैवल्स बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस घटना में ऑटो में सवार सात लोगों की मौत हो गई।

रिश्तेदारों के जन्मदिन के जश्न में शामिल होकर कोंडमंजुलूरु जाकर ऑटो में वेलूरू वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। चिलकलूरीपेट अड्डारोड सेंटर के पास यह हासदसा हुआ। विजयवाड़ा से तिरुपति जा रही ट्रैवल्स बस के ऑटो को टक्कर मारने से यह दुखद घटना हुई।

यह भी पढ़ें-

चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, दो की मौत गुंटूर के जिजी हट में और एक की चिलकलुरिपेट सरकारी अस्पताल में हुई। मरने वालों की पहचान बोंथा बाबू (62), बोंथा मनेम्मा (55), संपूर्णम्मा (70), लक्ष्मम्मा (75), गंगम्मा (50), चौटुपल्ली सुवर्था (45) और मरियम्मा (45) के रूप में हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने इस हादसे को लेकर मामला दर्ज किया है। हादसे के कारणों पर जांच की जा रही है। प्राइवेट ट्रैवल्स बसों की तेज रफ्तार से यात्रियों की जान लेने वाली घटनाएं चिंता पैदा कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X