नई दिल्ली: देश में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। राजघाट पर श्रद्धांजलि देने के बाद वे सीधे लाल किले पहुंचे। लाल किले पर उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इसके अलावा पहली बार लाल किले पर ‘वंदे मातरम’ गीत गाया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने से पहले ‘वंदे मातरम’ और इसके बाद ‘जन गण मन’ गाया गया। ध्वजारोहण के समय लाल किले पर हेलिकॉप्टरों से पुष्प वर्षा की गई।
यह भी पढ़ें-
इस स्वतंत्रता दिवस समारोह के साथ नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में कुल 13वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहरा चुके हैं। इस समारोह में देश के गणमान्य व्यक्ति और छात्र शामिल हुए। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
