नई दिल्ली: एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने गुरुवार को विमेंस एशिया कप का शेड्यूल जारी कर दिया। 5 सितंबर को होने वाले मैच में भारत, पाकिस्तान से भिड़ेगा। 28 अगस्त से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट के पहले मैच में थाईलैंड, हांगकांग का सामना करेगा। मैच T20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे।
कुल 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-A में भारत, पाकिस्तान, थाईलैंड, हांगकांग हैं। वहीं ग्रुप-B में श्रीलंका, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, UAE हैं। ग्रुप में टॉप-2 में रहने वाली टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। 13 सितंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा।
Also Read-

सभी मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। मैच शाम 6.30 बजे से शुरू होंगे। गौरतलब है कि भारत ने 2012, 2016 और 2022 में खिताब जीते हैं। विश्लेषकों का मानना है कि भारत इस बार भी जीत का सिलसिला जारी रखेगी।
