कांग्रेस नेता के घर में चोरी, दो बांग्लादेशी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

आदिलाबाद/हैदराबाद : विभिन्न राज्यों में लगातार घरों में चोरी कर लोगों में दहशत फैलाने वाली अंतरराज्यीय चोर गैंग का आदिलाबाद जिला पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई की रात आदिलाबाद के मावला थाना क्षेत्र के कैलाश नगर में कांग्रेस नेता कंदी श्रीनिवास के घर में बड़ी चोरी हुई थी। इस घटना पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी सबूतों की मदद से जांच तेज की। जिला सीमाओं पर आरोपियों को हिरासत में लिया गया। उनके पास से 8 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई। इसमें 73 ग्राम सोना, 151 ग्राम चांदी, 4,270 रुपये नकद, 5 आईफोन सहित 7 मोबाइल फोन, एक आईपैड और एक दोपहिया वाहन शामिल हैं।

आदिलाबाद जिला पुलिस अधीक्षक अखिल महाजन ने बताया कि इस गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में बांग्लादेश के दिनाजपुर क्षेत्र के मोहम्मद जौनी अली, मोहम्मद रुमान अली के साथ मध्य प्रदेश के भोपाल के तरुण सिंह शामिल हैं। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में अहम खुलासे हुए। अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार बांग्लादेशी आरोपी चोरी करने के लिए देश में दाखिल हुए 12 सदस्यीय बांग्लादेश गैंग का हिस्सा हैं। यह भी जांच में सामने आया है कि भोपाल के तरुण सिंह और कुछ स्थानीय एजेंटों की मदद से एक बांग्लादेशी ने नकली विवरणों के साथ भारतीय पहचान पत्र हासिल किए थे। इस गैंग को मदद करने वालों, अवैध रूप से रहने के लिए पनाह देने वालों और नकली दस्तावेज बनाने वाले सभी एजेंटों की गहन जांच की जा रही है।

Also Read-

अखिल महाजन ने बताया मुख्य आरोपी जौनी अली 2015 से ही विभिन्न अपराधों से जुड़ा हुआ है और पहले एक चोरी के मामले में सजा भी काट चुका है। पुलिस ने पता लगाया कि वह पिछले कुछ सालों में कम से कम 12 बार बांग्लादेश सीमा से अवैध रूप से भारत आया और अपराध करके वापस अपने देश चला गया। हाल ही में फिर से अवैध रूप से सीमा पार कर जौनी अली अपने साथियों के साथ मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र होते हुए आदिलाबाद पहुंचा था। पुलिस ने बताया कि जौनी अली पर कुल 8 मामले और तरुण पर 6 चोरी के मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X