हैदराबाद: तेलंगाना की परंपराओं और सांस्कृतिक रीति-रिवाजों की प्रतीक हैं आषाढ़ मास के बोनालु उत्सव। बोनालु उत्सव के अवसर पर रविवार सुबह तड़के 5 बजे श्री उज्जयिनी माता को तेलंगाना राज्य सरकार की तरफ से स्वर्ण बोनम और रेशमी वस्त्र अर्पित किए गए।

अवसर पर मंत्री ने बताया सरकार की तरफ से माता से प्रार्थना किया हैं कि राज्य में भरपूर बारिश हो, खेती और पशुधन समृद्ध हों और सभी लोग सुख-स्वास्थ्य और खुशी से रहें। हर कोई अपने पेशे में सफलता पाए। तेलंगाना सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यक्रमों में कोई बाधा न आए और माता की कृपा बनी रहे। हैदराबाद शहर के लिए बोनालु उत्सवों में लोगों की आकांक्षाओं के अनुसार सभी इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें-

मंत्री ने आगे कहा कि हैदराबाद के लोग बोनालु उत्सवों में जाति और धर्म से ऊपर उठकर भागीदारी करते हैं। आरटीसी में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा होने के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ जाती है। पहले इस क्षेत्र में कई आपदाएं आईं, तब देवी माता ने सबको संभाला है।

यह भी पढ़ें-

सभी लोगों पर माता का आशीर्वाद बना रहे। अब भी कोई आपदा आए तो ऐसी परेशानी न हो। बोनालु उत्सव के अवसर पर सभी मंदिरों में विशेष पूजा की गई। हमें विश्वास है कि प्राकृतिक आपदा आने पर भी तेलंगाना पर माता के आशीर्वाद से अच्छी बारिश हो, माता से यही प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X