Commonwealth Games 2026 : पैरा शॉटपुट में भारत को स्वर्ण पदक, सीजन बेस्ट थ्रो के साथ सोमन राणा ने रचा इतिहास और…

ग्लास्गो/हैदराबाद: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पैरा एथलेटिक्स वर्ग में भारतीय एथलीटों ने इतिहास रच दिया है। पुरुषों की F57 शॉटपुट स्पर्धा में भारत ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए पहले और दूसरे स्थान पर कब्जा कर वन-टू पोडियम फिनिश के साथ इतिहास बना दिया। भारत के स्टार पैरा एथलीट सोमन राणा ने पावरफुल थ्रो के साथ स्वर्ण पदक (Gold) जीता, जबकि दूसरे भारतीय एथलीट शुभम जूयाल ने रजत पदक अपने नाम किया।

सीजन बेस्ट थ्रो के साथ सोमन राणा का रिकॉर्ड:

2022 एशियाई पैरा गेम्स के सिल्वर मेडलिस्ट सोमन राणा ने इस हाई-वोल्टेज फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया। उन्होंने अपना सीजन बेस्ट 13.40 मीटर का थ्रो फेंककर प्रतिद्वंद्वियों को कोई मौका नहीं दिया और अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गए। शुरुआत से ही प्रतियोगिता में दबदबा बनाने वाले सोमन ने भारत को एक और आइकॉनिक गोल्ड मेडल दिलाया।

रजत जीतने वाले शुभम जूयाल:

सोमन राणा को कड़ी टक्कर देते हुए दूसरे भारतीय एथलीट शुभम जूयाल ने भी सभी को चौंका देने वाला प्रदर्शन किया। शुभम ने भी अपना सीजन बेस्ट 13.28 मीटर फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया और रजत पदक जीता। कैमरून के सेड्रिक इद्रिस (12.57 मीटर) ने कांस्य पदक जीता।

Also Read-

कॉमनवेल्थ मंच पर भारत का दबदबा:

एक ही पैरा एथलेटिक स्पर्धा में भारत के दो तिरंगे एक साथ सबसे ऊंचे स्थानों पर लहराना भारत के लिए बेहद गर्व की बात है। सोमन राणा और शुभम जूयाल की शानदार जीत के साथ ग्लास्गो में भारत के पदकों का सिलसिला और तेज हो गया है। इस स्वर्ण के साथ भारत के खाते में कुल स्वर्ण पदकों की संख्या 8 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X