तेलंगाना में तीन महीने का राशन चावल वितरण शुरू, एक शर्त पर गेहूं भी देंगे, पढ़ें अधिकारी और राशन डीलरों की प्रतिक्रिया

हैदराबाद: तेलंगाना राज्य भर में राशन कार्ड धारकों के लिए एक बार फिर तीन महीने का चावल एक साथ वितरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नागरिक आपूर्ति अधिकारियों ने बताया कि 1 अगस्त से अगस्त, सितंबर और अक्टूबर महीने का चावल एक साथ दिया जाएगा।

राज्य में लगभग 1.06 करोड़ राशन कार्डों पर 3.41 करोड़ लाभार्थी इस वितरण से फायदा उठाएंगे। ग्रेटर हैदराबाद के अंतर्गत 1560 राशन दुकानों के जरिए शनिवार से चावल वितरित किया जाएगा। राशन वितरण में बायोमेट्रिक जरूरी होने के कारण डीलरों को KYC प्रक्रिया भी पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

सीआरओ राजी रेड्डी ने बताया कि हैदराबाद जिले में मौजूद 6,53,843 खाद्य सुरक्षा कार्डधारकों को 59,602.822 टन चावल और 7,279.513 टन गेहूं वितरित किया जाएगा। चावल मुफ्त में दिया जाएगा, जबकि गेहूं के लिए प्रति किलो 7 रुपये देने होंगे।

Also Read-

e-KYC की डेडलाइन बढ़ी

भारी बारिश और SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए e-KYC पूरा करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने सलाह दी कि जो भी लोग बाकी हैं, वे अपने नजदीकी राशन दुकान जाकर बायोमेट्रिक में अंगूठे का निशान देकर e-KYC पूरा कर लें।

बायोमेट्रिक एक बार हो तो बेहतर

तीन महीने के चावल वितरण के लिए बायोमेट्रिक एक ही बार लेने की अनुमति देने की मांग राशन डीलर अधिकारियों से कर रहे हैं। 3 महीने के लिए तीन बार अंगूठे का निशान लेना पड़े तो बहुत समय लग रहा है। इससे दुकानों के सामने भीड़ बढ़ रही है और चावल वितरण में दिक्कत आ रही है, डीलरों ने अधिकारियों से अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X