Commonwealth Games 2026: भारतीय एथलीट शानदार प्रदर्शन, नीरज चोपड़ा को मिला सिल्वर, युवा एथलीट यशवीर सिंह ने जीता ब्रॉन्ज़ मेडल

ग्लास्गो/हैदराबाद : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीट शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जहां भी मौका मिल रहा है, पक्के तौर पर पदक जीत रहे हैं। कई स्पर्धाओं में भारत के एथलीट पहले ही मेडल जीत चुके हैं। अब नीरज चोपड़ा को सिल्वर मिला है। जैवलिन थ्रो चैंपियन नीरज चोपड़ा को इस कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल मिला है।

Also Read-

इस तरह भारतीय जेवलिन स्टार और दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को निराशा हाथ लगी। नीरज को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। युवा एथलीट यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज़ मेडल जीता। इसके साथ ही भारत ने पुरुषों की जेवलिन थ्रो में एक साथ दो मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।

Also Read-

2018 में गोल्ड जीतने के बाद आठ साल बाद नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स में वापसी की है। इसमें उन्होंने एक बार फिर गोल्ड पर निशाना साधा था। लेकिन श्रीलंका के खिलाड़ी रुमेश पतिरागे ने बड़ा झटका दे दिया। जैवलिन थ्रो में रुमेश पतिरागे ने 89.75 मीटर भाला फेंककर गोल्ड जीत लिया है। 85.83 मीटर फेंककर नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे। इसलिए उन्हें सिल्वर से संतोष करना पड़ा। वहीं तीसरे स्थान पर 85.41 मीटर फेंककर यशवीर सिंह ने कांस्य पदक जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X