Commonwealth Games : जारी है भारतीय वेटलिफ्टरों का पदकों का सिलसिला, तमिलनाडु के मुत्तुपांडी राजा ने जीता रजत पदक

ग्लास्गो/हैदराबाद: 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय वेटलिफ्टरों का पदकों का सिलसिला जारी है। पुरुषों के 65 किलो वेटलिफ्टिंग वर्ग में तमिलनाडु के मुत्तुपांडी राजा ने रजत पदक जीतकर देश को एक और गौरव दिलाया। कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार प्रतिनिधित्व करने वाले राजा ने बेहद दबाव वाले माहौल में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल कर पदक अपने नाम किया।

प्रतियोगिता की शुरुआत में स्नैच वर्ग में मुत्तुपांडी अपने पहले प्रयास में 126 किलो वजन उठाने में नाकाम रहे, लेकिन दूसरे प्रयास में उसी वजन को आसानी से उठाकर वापसी की। तीसरे प्रयास में 129 किलो नहीं उठा पाने के कारण उन्होंने स्नैच राउंड 126 किलो पर ही खत्म किया। वहीं मलेशिया के अजनिल बिन बिदिन मोहम्मद ने 133 किलो उठाकर कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड के साथ पहला स्थान हासिल किया।

यह भी पढ़ें-

इसके बाद हुए क्लीन एंड जर्क वर्ग में मुत्तुपांडी पहले प्रयास में 160 किलो उठाने में चूक गए, लेकिन दूसरे प्रयास में सफलतापूर्वक उठाकर कुछ देर के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। हालांकि मलेशिया के लिफ्टर अजनिल बिन बिदिन ने 162 किलो उठाकर फिर से बढ़त ले ली, जिसके कारण मुत्तुपांडी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X