जिम्बाब्वे पर भारत की बड़ी जीत, कप्तान श्रेयस ने दर्ज की अपने नाम पहली सीरीज

हैदराबाद: जिम्बाब्वे की धरती पर भारत ने अपना अजेय दबदबा जारी रखा। हरारे में हुए दूसरे T20 मैच में भी टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने नाम पहली सीरीज जीत दर्ज कर ली।

हरारे की पिच बैटिंग के लिए इतनी आसान नहीं थी, फिर भी भारतीय बल्लेबाजों ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर तूफान ला दिया। वाइस कैप्टन तिलक वर्मा और ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए धुआंधार अर्धशतक जड़े। इन दोनों की धमाकेदार बैटिंग की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 219 रन बनाए।

यह भी पढ़ें-

220 रन के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरी जिम्बाब्वे टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने बिल्कुल नहीं टिक पाई। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर विरोधी टीम पर दबाव बना दिया। बैटिंग में निराश करने वाले अभिषेक ने इस बार गेंदबाजी में कमाल दिखाया और 3 विकेट लेकर जिम्बाब्वे की कमर तोड़ दी। इसके साथ ही जिम्बाब्वे की टीम सिर्फ 129 रन पर ढेर हो गई।

संबंधित खबर-

हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज में लगातार हार झेलने वाली भारतीय टीम के लिए यह सीरीज जीत बहुत राहत लेकर आई है। खासकर कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहली ही सीरीज अपने नाम कर ली। इस दौरे का आखिरी और तीसरा T20 मैच 26 जुलाई को शाम 4:30 बजे खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X