“मेरी मौत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिम्मेदार”, SIR फॉर्म पर लिखकर युवक ने कर ली आत्महत्या

हैदराबाद: तेलंगाना के राजन्ना सिरसिल्ला जिले में “मेरी मौत के लिए प्रधानमंत्री मोदी जिम्मेदार हैं” ऐसा SIR फॉर्म पर लिखकर एक युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने की घटना से हड़कंप मच गया है। 23 जुलाई को यह घटना प्रकाश में आई है। स्थानीय लोग और पुलिस के अनुसार, राजन्ना सिरसिल्ला जिले के एल्लारेड्डीपेट मंडल के राचगोर्लापल्ली निवासी 25 वर्षीय शिव पिट्ला वंशी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। “मेरी मौत के लिए PM मोदी जिम्मेदार हैं।” SIR फॉर्म पर सुसाइड नोट लिखने से यह मामला और गंभीर हो गया।

Also Read-

वंशी ने सुसाइड नोट में लिखा है, “मेरी मौत के लिए PM मोदी जिम्मेदार हैं। परिवार का कोई लेना-देना नहीं है। मेरा अंतिम संस्कार रीति-रिवाजों के अनुसार किया जाए।” इस घटना पर पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस सुसाइड नोट सहित सभी पहलुओं से जांच कर रही है। NEET पेपर लीक के खिलाफ केंद्र सरकार के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं, ऐसे में यह घटना चर्चा का विषय बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X