हैदराबाद: महिला टी20 वर्ल्ड कप-2026 में भारतीय महिला टीम का सफर खत्म हो गया है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में जीतना जरूरी मैच में हरमनप्रीत टीम ऑस्ट्रेलिया से 6 विकेट से हार गई। इस हार के साथ भारत टूर्नामेंट से बाहर हो गया, वहीं ऑस्ट्रेलिया के साथ दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया।
रविवार को लॉर्ड्स मैदान पर हुए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली भारत ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 170 रन का बड़ा स्कोर बनाया। कप्तान हरमनप्रीत कौर (27 गेंदों में 56 नाबाद) ने ताबड़तोड़ पारी खेली। ओपनर स्मृति मंधाना (38), शेफाली वर्मा (34) ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों में सोफी मोलिनेक्स ने 2 विकेट झटके।
इसके बाद 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने एक ओवर बाकी रहते ही, सिर्फ 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। एलिसा पेरी (38 गेंदों में 8 चौकों के साथ 56 रन) और एश्ले गार्डनर (29 गेंदों में 3 चौके, 3 छक्कों के साथ 53 नाबाद) की शानदार साझेदारी ने मैच का रुख पलट दिया। दोनों ने मिलकर सिर्फ 57 गेंदों में ही पूरे 100 रन जोड़कर भारत से जीत छीन ली। अन्य बल्लेबाजों में बेथ मूनी ने 22, लिचफील्ड ने 24 रन बनाए।
यह भी पढ़ें-
भारतीय गेंदबाजों में श्रीचरणी ने 2 विकेट लिए, जबकि रेणुका सिंह, दीप्ति शर्मा ने एक-एक विकेट झटका। इस मैच में विकेट लेने के साथ दीप्ति शर्मा महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनकर नया रिकॉर्ड बना दिया। ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम भूमिका निभाने वाली एलिसा पेरी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड मिला।
